देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में एक चुनावी जसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर समाजवादी पार्टी (सपा) को कोसने वाले मोदी ने तो गठबंधन के कई घटकों को अपनी गोद में बैठा रखा है।
उन्होंने दावा किया है कि चुनाव के पांच चरणों के बाद साइकिल की रफ्तार काफी बढ़ चुकी है। अखिलेश ने यहां चुनावी जनसभा में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि हमने कांग्रेस को अपनी गोद में बैठा लिया है। उनकी गोद तो इतनी बड़ी है कि उन्होंने भाजपा के तमाम सहयोगी दलों को उसमें बैठा लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगभग एक महीने से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबसे साइकिल मिली है, तबसे प्रचार चल रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, साइकिल की रफ्तार बढ़ती जा रही है।
यह भी देखें: चाहते हैं हर दिन रहे बेहतर तो रोजाना लगाएं अलग तिलक
Facebook
Twitter
Google+
RSS