लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश सरकार में पुलिस प्रशासन ने सिर्फ आजम खां की भैंस ढूंढने का काम किया है, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही यही पुलिस भैंस नहीं गुण्डों को खोजकर जेल में डालने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि सपा रूपी सांपनाथ और बसपा रूपी नागनाथ का सफाया करके ही भाजपा दम लेगी। मौर्य ने यहां जिले की ओबरा, राबर्टगंज में आयोजित जनसभाओं में सपा-बसपा की जमानत जब्त कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि साईकिल पंचर हो चुकी, हाथी पस्त हो चुका है।
साईकिल पंचर हो चुकी, हाथी पस्त हो चुका है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने नोटबंदी करके सपा-बसपा व कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। प्रधानमंत्री ने कहा न खाऊंगा न खाने दूंगा। उन्होंने कहा था कि मैने चाय बेची है पर देश बेचने का काम नहीं किया। देश बेचने वालों को जनता मुहंतोड़ जवाब देगी। 2014 में उ.प्र. की जनता ने 73 सीटें देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। अब इतिहास दोहराने का समय है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे में बेरोजगारी सपा-बसपा के भ्रष्टाचार का नतीजा है। उ.प्र. की नकारा सरकार केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए भेजा मुआवजा भी नहीं बांट पाती है।
इसे भी पढ़िए: लालू ने जमकर उड़ाई खिल्ली, कहा- मोदी ने नोटबंदी नहीं सवा करोड़ जनता की नसबंदी कर दी
11 मार्च के बाद सरकार बनते ही भाजपा किसानों का कर्ज माफ करेगी तथा किसानों को 2-2 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा भी दिया जायेगा। दुधारू पशु भी गरीबों को दिये जायेंगे। भाजपा गरीबों का हक गरीबों को दिला कर रहेगी। मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी झूठ बोलते हैं। बेरोजगारी भत्ता व लैपटॉप देने में भी भेदभाव करते हैं, कन्या धन योजना में भेदभाव करते है। भाजपा की सरकार बनने पर सपा व बसपा की सरकारों में हुए भ्रष्टाचारों की जांच होगी। दोषियों को जेल भेजा जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय का टोल फ्री नम्बर भी जारी करेंगे। प्रदेश को 24 घंटे बिजली देने का काम होगा।
अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना
इसे भी पढ़िए: पूर्वाचल की सरजमी पर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे राजनाथ और मनोज तिवारी
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाली डेढ़ लाख पुलिस के पदो की सीधी भर्ती की जायेगी, पशु वध शालाओं को 24 घंटे में बंद कर दिया जायेगा। उ.प्र. में हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को 300 कमल की फूलों की माला देने जा रहे है। मौर्य ने कहा कि 11 मार्च तक गरीबों, व्यापारियों, मजदूरों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भू-माफिया व दबंग जगह खाली कर दे अन्यथा जेल जाने को तैयार रहे। सपा-बसपा की सरकार ने प्रदेश को खोखला करने का काम किया है। जो मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को सुरक्षा नहीं दिला पा रहे है उनसे प्रदेश की जनता सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकती है। भाजपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS