• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

भारत

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार सामने आए नरेंद्र मोदी

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार सामने आए नरेंद्र मोदी
Desk
30 September 2016 9:53 AM

नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में नजर आए। दरअसल, पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। पीएम एक खुशनुमा मिजाज के साथ कार्यक्रम में आए थे, जहां उन्होंने भारतीयों और उनकी सफाई की आदतों पर चुटकी ली।


हमसे फेसबुक पर भी जुडें!


पीएम मोदी ने ‘INDOSAN’ (इंडिया सेनिटेशन कॉन्फ्रेंस) की शुरुआत की। मोदी ने कहा, जब मैं स्वच्छता अभियान की बात कर रहा था तो किसी ने लिखा- वह रेलवे में सफर कर रहा था और पूरे डिब्बे में गंदगी थी। मैने लिखा- रेलवे में डस्टबिन बनाइए। हर चीज पर ध्यान देंगे तो परिणाम मिल सकता है। पीएम ने कहा कि एक समय था जब स्कूल में श्रमदान करना जरूरी समझा जाता था। इन दिनों किसी ने सफाई की तो 24 घंटे शुरू हो जाएगा कि स्कूल वाले सफाई करवा रहे हैं।

पीएम ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि मैं गुजरात में था… तब राजनीति में नही था। मोरबी में बाढ़ आई थी। सैंकड़ो मर गए थे। मैं वहां जाकर सफाई वगैरह करता था, चूंकि वॉलनटियर था। 3-4 साल बाद वहां के एक गांव में गया। जब मैं दोबारा गया तो हर टायलेट में बकरी बंधी थी। मैंने कहा ये क्या कर दिया? पीएम ने अपील की कि लोगों का स्वभाव बनाने का काम करें।

पीएम ने इसके बाद शहर का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मै जहां से एमएलए बनता था वहां एक नाला था। उस नाले में पानी नजर नहीं आता था। सब लोगों को कूड़े के लिए वही उत्तम जगह लगती थी। उस गंदगी के कारण उस इलाके के फ्लैट अगर 10 लाख कीमत के थे तो वह 1.5 लाख में बिक जाते थे। उसकी सफाई के बाद फ्लैट्स की कीमत 15-20 लाख तक पहुंच गई।

फूलों से बनती है अगरबत्ती

उन्होंने कहा कि कुछ मंदिर होते हैं जहां बड़ी मात्रा में फूल आते हैं। कभी वो फूल गंदगी में कन्वर्ट हो जाते हैं। कई लोग उस वेस्ट में से अगरबत्ती बनाने का काम करते है। कई लोग कम्पोज बनाने लग जाते हैं। बस थोड़ा सा ध्यान देना पड़ता है। हम इसे वेस्ट नहीं मानें, वेल्थ मानकर अपडेट करें। स्वच्छता तो बाइप्रॉडक्ट हो जाएगी।

प्लास्टिक वेस्ट से सड़क निर्माण

पीएम ने कहा कि प्लास्टिक को आप रोड बनाने में यूज कर सकते हैं। 7 से 10 प्रतिशत मिक्स करें। लोगों को रोजी मिलेगी। डामर बचेगा और रोड भी बन जायेगी। पुराने जमाने में पुराने कपड़े में से रजाई बना दी जाती थी। बाद में सफाई के लिए पोछा बना दिया जाता था। रियूज रिसाइकिल, ये हमारा मूल स्वभाव था।

सफाई की आदत

मोदी ने कहा कि हम लोगों का स्वभाव है। 20 साल पुराना स्कूटर हो, फिर भी सुबह उठकर स्कूटर साफ करते हैं लेकिन बस में जाते हैं तो धीरे से हाथ सीट के नीचे जाता है। अंगुली से धीरे धीरे सीट में छेद कर जाते है। यहां बैठे लोगों में से कोई नहीं होगा जिसने ये काम नहीं किया हो। क्योंकि वो स्कूटर मेरा है और बस सरकार की है। ये भूल जाते है सरकार भी हमारी है। जिस दिन मानेंगे सरकारी हमारी है उस दिन स्वभाव बदलेगा।

नेता पीछे, जनता आगे

मै नही मानता कि किसी को गंदगी पंसद होती है लेकिन स्वच्छता का स्वभाव नही बनता है। ये ऐसा कॉन्ट्रास्ट है। उस दूरी को कम करना है। गंदगी के प्रति नफरत होनी चाहिए। गंदगी नजर आये तो मन अस्वस्थ हो जाना चाहिए। बड़े बड़े लोग कहते हैं कि आपका ऑटोग्राफ चाहिए। मै कहता हूं क्या करोगे? कहते हैं पोता है उसे चाहिए। बालक मन में ये संस्कार होते जा रहे हैं। इसका मतलब ये स्वच्छता अभियान कम समय में जड़े जमाने में सफल हुआ है। इन दिनों राजनेता पीछे छूट गये हैं। जनता बहुत आगे निकल चुकी है।

Related Items
भारत
30 September 2016 9:53 AM
Desk

Related Items

More in भारत

  • Read More
    देश में कोरोना हुआ बेकाबू, बीते 24 घंटों में आए 1 लाख 45 हजार केस, 794 की मौत

    नई दिल्‍ली: देशभर में कोरोना बेलगाम हो चुका हैं और इससे कई राज्‍यों में हालात काफी खराब होते...

    IndianLetter Web_Wing 10 April 2021 10:36 AM
  • Read More
    सोने- चांदी की वायदा कीमतों में दर्ज हुई गिरावट, जानिए भाव

    नई दिल्ली, सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में शुक्रवार सुबह गिरावट देखने...

    IndianLetter Web_Wing 9 April 2021 1:01 PM
  • Read More
    कोविड-19 वैक्सीन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दूर किया भ्रम, बताया अभी कितनी बची है खुराक

    नई दिल्ली: देशभर में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना से बचने...

    IndianLetter Web_Wing 9 April 2021 11:11 AM
  • Read More
    PM मोदी ने 38 दिन बाद कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली और...

    IndianLetter Web_Wing 8 April 2021 6:56 PM
  • Read More
    PM Modi आज शाम 6 बजे देश में कोविड-19 की स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 8 अप्रैल शाम 6 बजे देश में कोविड-19 (Covid-19) की...

    IndianLetter Web_Wing 8 April 2021 2:02 PM
  • Read More
    RBI ने Repo Rate में नहीं किया बदलाव, लोन की EMI घटने का अभी करना होगा इंतजार

    नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज वित्त वर्ष 2021-22 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा पेश किया। आरबीआई...

    IndianLetter Web_Wing 7 April 2021 12:21 PM
  • Read More
    देश में पहली बार मिले कोरोना के 1 लाख 15 हजार से अधिक मामले, 630 लोगों की मौत

    नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में...

    IndianLetter Web_Wing 7 April 2021 10:32 AM
  • Read More
    RCB के ओपनर हुए कोरोना संक्रमित, ये खिलाड़ी कर सकता है IPL में डेब्यू

    नई दिल्ली, एक व्यक्ति का दुर्भाग्य दूसरे व्यक्ति के लिए एक अवसर हो सकता है। ऐसा ही कुछ...

    IndianLetter Web_Wing 6 April 2021 12:33 PM
  • Read More
    आज भाजपा का स्थापना दिवस, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आज 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी...

    IndianLetter Web_Wing 6 April 2021 11:02 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • 11 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल…
    राशिफल11 April 2021 5:40 AM
  • अंकुरित या स्प्राउट्स मूंग का डोसा की रेसिपी
    पकवान10 April 2021 4:30 PM
  • GK: विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
    करियर10 April 2021 4:23 PM
  • बालो को जल्दी बढ़ाने और घने बनाने के लिए अपनाये ये नुस्खे
    लाइफस्टाइल10 April 2021 4:13 PM
  • 24 करोड़ में बिकी ये कॉमिक, जानिए क्या है खास….
    इधर उधर की10 April 2021 4:08 PM

Entertainment

  • एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक ऐसा वीडियो की शेयर, जिसे देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देंखे वीडियो
    मनोरंजन10 April 2021 12:09 PM
  • यूजर्स ने प्रेग्नेंसी को लेकर दिया मिर्ज़ा से पूछे तीखे सवाल, अभिनेत्री ने दिया करार जबाव
    मनोरंजन9 April 2021 12:45 PM
  • अभिनेता सोनू सूद ने युवा नौजवानों के लिए मोदी सरकार से मांगी कोरोना वैक्सीन
    मनोरंजन8 April 2021 6:51 PM
  • सनी लियोनी और सोनाली सहगल का स्पॉट ब्वॉय कोरोना से हुए संक्रमित, ‘अनामिका’ की शूटिंग रुकी
    मनोरंजन8 April 2021 6:44 PM

Dharm

  • 11 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल…
    राशिफल11 April 2021 5:40 AM
  • जानिए इस बार किस तारीख को दिखेगा रमजान का चांद
    धर्म10 April 2021 9:32 AM
  • 10 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानिए कैसा है आज आपका भविष्यफल, पढ़े अपना राशिफल
    राशिफल10 April 2021 5:34 AM
  • इस बार साल भर में होगी केवल एक सोमवती अमावस्या, जानिए इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और…..
    धर्म9 April 2021 10:02 AM

Uttar Pradesh

  • वाराणसी में लगातार बढ़ते रहे संक्रमण के मामले, मिले 452 संक्रमित मरीज
    उत्तरप्रदेश10 April 2021 2:55 PM
  • लखनऊ में हालात हुए बेकाबू, सामने आए 2934 नए संक्रमित, 14 की हुई मौत
    उत्तरप्रदेश10 April 2021 2:49 PM
  • गोरखपुर में कोरोना से चार की गई जान, अब तक 23116 हुए संक्रमित
    उत्तरप्रदेश10 April 2021 2:40 PM
  • इटावा: पार्टी में अनुशासन सर्वोपरी, सभी जिला पंचायत सीटों पर जीत सुनिश्चित: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
    उत्तरप्रदेश10 April 2021 2:37 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations