लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्वाती सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को ऋणमाफी का आश्वासन दिया। कहा कि अगर सरकार बनी तो किसानों का फसली ऋण माफ होगा। साथ ही एक वर्ष तक का ब्याज भी माफ किया जायेगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
यूपी की कानून व्यवस्था बेहद ख़राब
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। सपा सरकार के राज में पांच साल में अपराधों की बाढ़ आ गयी। लूट, हत्या, बलत्कार जैसी संगीन घटनाओं का बोल-बाला रहा है। महिलाओं व बेटियों का घर तक सुरक्षित पहुंचना मुश्किल है।
इसे भी पढ़िए: 16 फरवरी 2017 का पंचांग | पढ़ें कैसा होगा आपका आज का दिन
गुण्डों, भू-माफियों का थानों में कब्जा है। अगर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो महिलायें-बेटियां सभी सुरक्षित रहेंगी। हरौनी-मोहान रोड स्थित नारायनपुर के सीको इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग कालेज में सिंह ने जनता से भाजपा प्रत्याशी स्वाती सिंह को जिताने की अपील की।
अखिलेश ने लिया बैसाखी का सहारा
इसके अलावा उन्होंने कैंट सीट की बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन में कानपुर रोड स्थित अवध चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आदमी जब कमजोर होता है तो उसे सहारे की जरूरत होती है लेकिन अखिलेश यादव ने कमजोर बैसाखी का सहारा लिया है। उस पर नेताजी ने भी साइकल को पंचर कर दिया है।
ऐसे में अगर प्रदेश को भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति दिलानी है तो बीजेपी लाएं। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने मैदानों में प्रेक्षागृहों में सभाएं तो देखी हैं, लेकिन राहुल ने खाट पर सभा कर देश को एक नजीर दी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS