इलाहाबाद। गैंगरेप के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता व परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति इन दिनों रेप केस में फरार चल रहे हैं, लोग उन्हें सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं, इसी कड़ी में कुम्भ नगरी इलाहाबाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायत्री प्रसाद प्रजापति का एक पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा है कि गायत्री प्रजापति को पकड़ने वाले को 50,000 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है विवादित पोस्टर
ये पोस्टर इलाहाबाद के सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर लगाए गए हैं। यही नहीं, पोस्टर में ये भी लिखा है कि सपा सरकार में भैंस मिल जाती है, लेकिन रेप के आरोपी मंत्री नहीं पकड़ जाते। ये पोस्टर बीजेपी इलाहाबाद के युवा नेता गोलू सोनकर ने जारी किया है। यह विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 18 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉक्सो एक्ट सहित आइपीसी की अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। महिला ने तहरीर में कहा कि तीन वर्ष पूर्व वह गायत्री प्रसाद प्रजापति से खनन की जमीन के पट्टे के लिए उनके पांच गौतमपल्ली मंत्री आवास पर मिली थी, जहां उन्होंने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई और गायत्री सहित सात लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया।
महिला ने अपनी नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला भी दर्ज कराया था। महिला के आरोप पर मंत्री गायत्री प्रजापति के अलावा विकास वर्मा, चंद्रपाल, रूपेश, आशीष गुप्ता, अशोक तिवारी और पिंटू सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
Facebook
Twitter
Google+
RSS