हिसार। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. संपत सिंह ने कहा है कि हरियाणा में सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता चला रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघ के कार्यकर्ताओ चला रहे हैं। ये लोग सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे लाेगों काे तुरंत प्रभाव से सरकारी पदों से हटाया जाए। वह भाजपा सरकार की उस परियोजना के बारे में बात कर रहे थे जिसके अनुसार हरियाणा सरकार के खजाने को अच्छी तरह चलाने के लिए निजी विशेषज्ञों को सौंपे जाने की बात कही गई है।
प्रो. संपत ने कहा कि अभी तक कुल 34 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दफ्तर और निवास पर अपना मोर्चा संभाल चुके हैं। इनमें 24 तो दूसरे राज्यों से आए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय तथा निवास पर ये संघ कार्यकर्ता ओएसडी, एडीसी, राजनीतिक व प्रेस सलाहकार, पीए, पीएस के रूप मे कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि वे सरकार के कार्य अन्य गुप्त मंत्रणाओं का ध्यान रखते है और उन्हें आगे भेजते हैं। प्रो. सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को संचालन एवं निगरानी समितियों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त मंत्रियों की गतिविधियो पर निगरानी रखने के लिए प्रत्येक मंत्री के व्यक्तिगत स्टाफ में एक संघ कार्यकर्ता को जबरन नियुक्त किया गया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS