मुंबई| टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बेटे को जन्म दिया है। 27 नवंबर को उन्होंने मुंबई के सूर्या केयर हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। श्वेता की पहले से एक 15 साल की बेटी है।
श्वेता तिवारी और अभिनव का ये पहला बच्चा है
श्वेता के पति अभिनव ने अपनी खुशि जाहिर करते हुए कहा, “हम बहुत खुश हैं और सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। 27 नवंबर को बेटे का जन्म हुआ और वह हेल्दी है। शनिवार को हम श्वेता और बेटे को घर ले जाएंगे। अभी तक हमने बेटे का नाम तय नहीं किया है।”
अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ, शोभा शर्मा ने एक बयान में कहा कि बच्चा स्वस्थ है। श्वेता और अभिनव का यह पहला बच्चा है। श्वेता ने तीन साल के रिलेशनशिप के बाद 2013 में अभिनव कोहली से शादी की। श्वेता की अभिनव के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने इससे पहले राजा चौधरी से शादी की थी। राजा और श्वेता की एक बेटी पलक है।
‘कसौटी जिन्दगी की’ हुईं फेमस
यूपी में जन्मी श्वेता ने भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुवात की थी। उसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिन्दगी की’ के साथ छोटे पर्दे पर अपनी एक नई पहचान बनाई थी। उस सीरियल से श्वेता के बहुत लोकप्रियता हासिल हुई थी। प्रेरणा के रोल के लिए उन्हें आज तक याद किया जाता है। वैसे उन्होंने ‘नागिन’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’, ‘परवरिश और ‘बालवीर’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। श्वेता कई रिएलिटी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं फिर चाहे वो कॉमेडी शो हो या फिर बिग बॉस। श्वेता बिग बॉस सीज़न 4 की विनर भी रह चुकी हैं। श्वेता को आखिरी बार ‘बेगुसराय’ में देखा गया था।
Facebook
Twitter
Google+
RSS