• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

उत्तरप्रदेश

वाराणसी के अस्पताल में WHO की टीम ने की वैक्सीनेशन की जांच

वाराणसी के अस्पताल में WHO की टीम ने की वैक्सीनेशन की जांच
IndianLetter Web_Wing
16 January 2021 1:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को परास्त करने की जोरदार तैयारी शुरू हो गई। प्रदेश के 317 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण भी किया। यहां पर चिकित्साकर्मियों को पहली डोज दी गई। 

लखनऊ के साथ ही मेरठ, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज, कानपुर, सहारनपुर, चित्रकूट धाम तथा मुरादाबाद मंडल में सुबह करीब 11 बजे से व्यापक अभियान शुरू किया गया। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निदेशक डॉ. आरके धीमान ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

मुरादाबाद में महिला अस्पताल में पहला टीका मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग को एएनएम रितु विश्नोई ने लगाया। बरेली में कोरोना वैक्सीन जिला महिला अस्पताल में फार्मासिस्ट अजय कुमार को लगाई गई। यहां आठ केंद्रों पर वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। वाराणसी में कोरोना का पहला टीका महिला अस्पताल के एसएनसीयू में डीईओ (डाटा इंट्री आपरेटर) के पद पर कार्यरत अजीत कुमार मिश्रा को 11:12 मिनट पर लगा। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में सीएमएस डा वीके शुक्ला को लगा। वाराणसी में टीकाकरण शुरू होने से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम दीनदयाल अस्पताल पहुंचीं।

आगरा में पहला टीका लेडी लायल अस्पताल में डॉक्टर विरेंद्र कुमार को लगा। मेरठ में मेरठ मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह को पहला टीका लगा। कानपुर में उर्सला तथा डफरिन के साथ कांशीराम अस्पताल में कोरोना का टीका लगाने का कार्य शुरू हुआ। बिधनू सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी यादव को पहली वैक्सीन की डोज दी गई। यहां पर डीएम आलोक तिवारी, सीएमओ अनिल मिश्र ने कांशीराम अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण देखा। इस कार्यक्रम के बाद सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने टीका लगवाया।

प्रतापगढ़ में टीका लगने के बाद महिला डॉक्टर को आया चक्कर

प्रयागराज मंडल के अस्पतालों में कोरोना से जंग में टीकाकरण अभियान की शुरूआत शनिवार को उत्साह के साथ हुई। प्रयागराज में पहला टीका कॉल्विन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव को 11:03 बजे लगाया गया। इसके बाद ऑब्जरवेशन रूम में बैठाया गया है।

प्रतापगढ़ में पहला टीका जिला महिला अस्पताल में डाक्टर पारुल सक्सेना को लगाया गया। टीका लगाए जाने के बाद उन्हेंं चक्कर आ गया। तत्काल मेडिकल टीम उनके इलाज में जुट गई। उनको ऑब्जरवेशन रूम में लिटाया गया है। कौशांबी जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज आलम चंद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह को पहला टीका लगाया गया।

पीएम मोदी बोले-भारतीय वैक्सीन विदेशी वैक्सीन की तुलना में बहुत सस्ती 

देश को लोगों को कोरोना वैक्सीन समर्पित करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों के साथ चिकित्सों तथा मेडिकल कर्मियों को नमन किया। देश को अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की भारतीय वैक्सीन विदेशी की तुलना में बहुत सस्ती और इनका उपयोग भी बेहद आसान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेश में तो कुछ वैक्सीन ऐसी हैं जिसकी एक डोज 5,000 हजार रुपये तक में हैं और जिसे माइनल 70 डिग्री तापमान में फ्रीज में रखना होता है। हमारे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ जब दोनों मेड इन इंडिया वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर आश्वस्त हुए, तभी उन्होंने इसके इमरजेंसी उपयोग की अनुमति दी। इसी कारण देशवासियों को किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा, अफवाहें और दुष्प्रचार से बचकर रहना है।

उन्होंने कहा कि इतिहास में इस प्रकार का और इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है। दुनिया के सौ से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या तीन करोड़ से कम है और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज लगने के दो हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध जरूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। कई और वैक्सीन पर भी तेज गति से काम चल रहा है। यह भारत के सामर्थ्य, वैज्ञानिक दक्षता और टैलेंट का जीता-जागता सबूत है। अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूं।

उत्तर प्रदेश के हर जिले में कोविड वैक्सीन 

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोविड टीकाकरण को लेकर जोरदार तैयारी है। भारत में बनी दोनों वैक्सीन प्रदेश के हर जिले में पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश भी आज विश्व के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान का भागीदार बना है। प्रदेश में टीकाकरण के पहले चरण में जिलों में हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन मिली है। उत्तर प्रदेश में कुल 317 सेंटर बनाए गए है और आज 31,700 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। योगी आदित्यनाथ सरकार का मिशन तीन दिन में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का है। राजधानी लखनऊ में पहले चरण में 12 केंद्र पर टीकाकरण होगा। सभी टीकाकरण केंद्र को इंटीग्रेडेड कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। हर दो घंटे पर सभी केंद्र को कमांड सेंटर को सूचना देनी होगी। प्रदेश में दस लाख 55 हजार 500 कोविशील्ड और 20,000 कोवैक्सीन के इंजेक्शन मिले हैं। प्रदेश के 8 लाख 57 हजार स्वास्थ्यकर्मियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में हर श्रेणी के लोग शामिल हैं। इनमें डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी के साथ ही वार्ड ब्वाय भी शामिल हैं।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 1,298 कोल्ड चेन प्वाइंट सेंटर : कोरोना वैक्सीन रखने के लिए प्रदेश में बनाए गए 1,298 कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस बल भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। कहीं किसी भी तरह की

वैक्सीन लगने के बाद आधा घंटा निगरानी में रहेंगे लाभार्थी : कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर तीन कमरे बनाए गए हैं। पहले कमरे में लाभार्थियों का सत्यापन होगा, दूसरे कमरे में वैक्सीन लगाई जाएगी और तीसरे निगरानी कक्ष में लाभार्थी को आधे घंटे आब्जर्वेशन में रखा जाएगा। यदि किसी को कोई दुष्प्रभाव होता है तो उससे बचाने के लिए एनाफाइलेक्सिस किट मौजूद रहेगी।

दूसरी डोज 28 दिन के बाद: प्रदेश में आज जिनको कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी, उनको दूसरी डोज 28 दिन के बाद दी जाएगी। पहला टीका लगाए जाने के 28वें दिन दूसरा टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 14 दिन में वायरस से लड़ की प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी। कोविड वैक्सीन के लिए प्रदेश में हर केंद्र में कोल्ड चेन पूरी तरह तैयार हैं। हर केंद्र में पहले चरण में सौ-सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।

 

Related Itemsवाराणसी के अस्पताल में WHO की टीम ने की वैक्सीनेशन की जांच
उत्तरप्रदेश
16 January 2021 1:57 PM
IndianLetter Web_Wing

Related Itemsवाराणसी के अस्पताल में WHO की टीम ने की वैक्सीनेशन की जांच

More in उत्तरप्रदेश

  • Read More
    यूपी में जन्मे डॉ राम की कंपनी को कोरोना औषधि के ट्रायल को भारत में मिली मंजूरी

    स्वाति श्रीवास्तव लखनऊ: उत्तर प्रदेश-निवासी डॉ राम शंकर उपाध्याय के नेतृत्व वाली लक्साई लाइफ साइंसेस प्राइवेट लि...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 2:06 PM
  • Read More
    पूर्वांचल दौरे पर अखिलेश यादव पहुंचे वाराणसी, महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला

    अपने पूर्वांचल दौरे पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव लाल बहादुर शास्‍त्री...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 1:20 PM
  • Read More
    महिला पर दुष्‍कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज, नाबालिग छात्र से बनाया था अवैध संबंध

    सिद्धार्थनगर में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रतिमा त्रिपाठी के आदेश पर पुलिस ने एक महिला पर बालक...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 1:13 PM
  • Read More
    कानपुर में MP से लौटी युवती और किशोर निकले कोरोना संक्रमित, आसपास के घरों में कराया गया सैनिटाइजेशन

    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से लौटी युवती व किशोर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी सूचना...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 1:09 PM
  • Read More
    बरामदे में सो रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, वजह का नहीं चला पता

    यूपी के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में बुधवार रात घर के बाहर...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 12:56 PM
  • Read More
    SGPGI लखनऊ में इस माह से बिना कोरोना जांच ले सकेंगे OPD में सलाह, जारी रहेंगे एहतियाती कदम

    लखनऊ संजय गांधी पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 12:51 PM
  • Read More
    यूपी: ममता सरकार को चुनौती देने मालदा जाएंगे सीएम योगी, भाजपा करेगी करीब 1500 रैली

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहत के बीच बेहद सक्रिय हो चुकी भारतीय जनता पार्टी के...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 12:48 PM
  • Read More
    यूपी बजट सत्र 2021: विधान परिषद में सपा सदस्यों ने किया जमकर हंगामा, वेल में धरने पर बैठे

    उत्तर प्रदेश में विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान बुधवार को विधान परिषद में कार्यवाही शुरू...

    IndianLetter Web_Wing 24 February 2021 2:24 PM
  • Read More
    गोरखपुर: हाथ में बंदूक लेकर गोली चलाने की धमकी देने का वीडियो किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

    यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त दीवान की लाइसेंसी बंदूक लेकर गोली चलाने की धमकी देने वाले युवक जय...

    IndianLetter Web_Wing 24 February 2021 2:18 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • होठो को खूबसूरत दिखाने के लिए मेकअप करते समय इन टिप्स का रखे ख्याल
    लाइफस्टाइल25 February 2021 2:41 PM
  • यूपी में जन्मे डॉ राम की कंपनी को कोरोना औषधि के ट्रायल को भारत में मिली मंजूरी
    उत्तरप्रदेश25 February 2021 2:06 PM
  • सभी प्रकार के घावों के लिए एक प्राकृतिक औषधि है मनुका और शहद, जानें इसके लाभ
    हेल्थ25 February 2021 2:02 PM
  • बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवा भी कर सकते है अप्लाई
    करियर25 February 2021 1:55 PM
  • शैक्षणिक प्रदर्शन को लेकर परेशान छात्र ने की खुदखुशी
    अपराध25 February 2021 1:45 PM

Entertainment

  • अथिया के फोटोशूट को देख बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने किया ये कमेंट
    मनोरंजन25 February 2021 11:34 AM
  • गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का टीज़र आज होगा रिलीज, थिएटरों में इस दिन देगी दस्तक
    मनोरंजन24 February 2021 11:42 AM
  • व्हीलचेअर पर बैठे कपिल शर्मा ने कैमरा देखकर खोया अपना आपा, कहे अपशब्द, देंखे वीडियो
    मनोरंजन23 February 2021 11:40 AM
  • जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ की टीम पर हुआ पथराव, शूटिंग करनी पड़ी रद्द
    मनोरंजन22 February 2021 12:41 PM

Dharm

  • इस वर्ष मई माह में निकल रहे हैं विवाह के सभी अधिक मुहूर्त, जानिए तिथियां
    धर्म25 February 2021 9:15 AM
  • 25 फरवरी का राशिफल: जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
    राशिफल25 February 2021 6:34 AM
  • हरिद्वार कुंभ 2021ः कल्पवास के दौरान मनुष्य रूप में देवता करते हैं हरि कीर्तन
    धर्म24 February 2021 9:28 AM
  • 24 फरवरी का राशिफल: जाने आज का अपना भाग्यफल
    राशिफल24 February 2021 6:42 AM

Uttar Pradesh

  • यूपी में जन्मे डॉ राम की कंपनी को कोरोना औषधि के ट्रायल को भारत में मिली मंजूरी
    उत्तरप्रदेश25 February 2021 2:06 PM
  • पूर्वांचल दौरे पर अखिलेश यादव पहुंचे वाराणसी, महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हमला
    उत्तरप्रदेश25 February 2021 1:20 PM
  • महिला पर दुष्‍कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज, नाबालिग छात्र से बनाया था अवैध संबंध
    उत्तरप्रदेश25 February 2021 1:13 PM
  • कानपुर में MP से लौटी युवती और किशोर निकले कोरोना संक्रमित, आसपास के घरों में कराया गया सैनिटाइजेशन
    उत्तरप्रदेश25 February 2021 1:09 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations