आगरा: आगरा में एक युवती को लव जिहाद के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। शहर के अस्पताल में काम करने वाले एटा के इमरान ने आर्यन बनकर हिन्दू युवती से पहले दोस्ती की और फिर उससे शादी कर ली। चार साल बाद दूसरा निकाह किया तो उसकी असलियत खुली। इस पर बस्ती वालों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी होने पर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंच गए।
आपको बता दें कि एटा निवासी इमरान उर्फ आर्यन ट्रांस यमुना कॉलोनी के एक अस्पताल में काम करता था। उसी अस्पताल में काम करने वाली हाथरस के मुरसान निवासी शादीशुदा युवती से चार साल पूर्व उसकी दोस्ती हो गई। वह पति से विवाद के चलते दो बच्चों संग अलग रह रही थी। युवती के आरोप के मुताबिक आर्यन शादी के बाद नगला पदी में किराए पर मकान लेकर रहने लगा। वह उसका शारीरिक शोषण करता था। तीन दिन पूर्व एक युवती को कमरे पर लेकर आया। उसे अपना रिश्तेदार बताने लगा। पूछताछ पर पता चला कि युवती उसकी बीवी है। आर्यन का असली नाम इमरान है। युवती ने इसकी जानकारी बस्ती वालों को दी, तो उन्होंने इमरान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पूछताछ में इमरान ने बताया कि परिजनों ने दबाव डालकर चार महीने पहले उसका निकाह नगला बीच निवासी युवती से कर दिया था। पत्नी को वह गांव में रख रहा था। बीमार होने पर उसे यहां डॉक्टर को दिखाने के यलि लाया था। नाम बदलकर युवती को अपने जाल में फंसाने का पता चलने पर बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी सुनील पाराशर, संजय मल्होत्रा आदि थाने पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
इंस्पेक्टर न्यू आगरा रघुराज सिंह ने बताया, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी इमरान उर्फ आर्यन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
लव जिहाद की शिकार हुई युवती डिप्रेशन का शिकार हो गई। घर पहुंचकर इससे उबरने के लिए खुद को इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने पर बस्ती वालों ने पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उसकी हालत सामान्य होने पर राहत की सांस ली।
Facebook
Twitter
Google+
RSS