• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

राजनीति

राहुल के दलाली वाले बयान पर भड़की बीजेपी, अमित शाह बोले उनके मूल में ही खोट

राहुल के दलाली वाले बयान पर भड़की बीजेपी, अमित शाह बोले उनके मूल में ही खोट
Desk
7 October 2016 3:35 PM

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की खून का दलाली करने संबंधी लगाये गये आरोप पर आज भारतीय जनता पार्टी के  अध्यक्ष अमित शाह से तीखा पलटवार किया. भाजपा अध्यक्ष ने आज यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस बुला कर कहा कि लगता है कि राहुल के मूल में ही खोट है. राहुल गांधी ने कल यूपी की यात्रा से लौटने के बाद बयान दिया था कि मोदी जवानों के खून के पीछे छिपे हैं और उनके खून की दलाली कर रहे हैं. राहुल गांधी ने यह बयान हाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर आतंकियों के खिलाफ किये गये सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में दिया.


हमसे फेसबुक पर भी जुडें!


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने व विरोधी बयान देने का सिलसिला आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया. जिसके बाद पाकिस्तान में केजरीवाल सपोर्ट पाकिस्तान ट्रेंड करने लगा, इसके बाद छिटपुट बयान आये, लेकिन कल राहुल गांधी का जवानों के खून की दलाली वाला बयान सभी सीमाओं को लांघ गया. अमित शाह ने कहा कि यह सेना की वीरता व सवा सौ करोड़ भारतीयों का अपमान है.

अमित शाह ने कहा कि मैं मानता हूं कि राहुल गांधी के जेहन में दलाली शब्द है. बोफोर्स, टू जी आदि हर चीज में दलाली खायी गयी है. शाह ने कहा कि सेना के जवान के खून का कोई मूल्य नहीं हो सकता है. आज सेना तकनीक से लैश है. उन्होंने कहा कि मौत के सौदागर, जहर की खेती और खून की दलाली जैसे बयान कांग्रेस की ओर से दिये गये. मौत का सौदागर कहा था तो गुजरात में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आयी, जहर की खेती कहा तो भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयी और अब खून की खेती कह रहे हैं तो मुझे मालूम नहीं कि इसका क्या मतलब है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जवानों का कोई अपमान नहीं कर सकता है, न ही जवानों का सिर काट कर कोई आज अपमान नहीं कर सकता है. उनके पीछे मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार खड़ी है.

अमित शाह ने कहा कि 1971 का अखबार खोल का देख लें हमारे किसी बड़े नेता ने उस समय के युद्ध में कोई सवाल नहीं खड़ा किया था. अमित शाह ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक पर हो सकता है कि हमारे किसी तहसील स्तर के कार्यकर्ता ने उत्साह में कुछ कह-बोल दिया हो, यह हो सकता है क्योंकि पूरा देश उत्साहित है. शाह ने कहा कि हो सकता है किसी कार्यकर्ता ने पोस्टर लगा दिया हो, उसे भी नजरअंदाज करना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी आज नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज आैर अरुण जेटली के नाम से जानी जाती है.

अमित शाह ने कहा कि सवाल उठता है कि जब पूरा देश उत्साहित है तो राहुल गांधी को उत्साह क्यों नहीं होता, लगता है उनके मूल में ही खोट है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़े-बड़े मसलों पर उन्हें बयान नहीं देना चाहिए. उन्होंने सबूत मांगने वालों से कहा कि पाकिस्तान में मचे हड़कंप का ही विश्लेषण कर लें तो आपको सबूत मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और दलाली शब्द को अपनी पार्टी तक ही सीमित रखना चाहिए.

Related Items
राजनीति
7 October 2016 3:35 PM
Desk

Related Items

More in राजनीति

  • Read More
    केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी पर लगाया ये आरोप

    केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी...

    IndianLetter Web_Wing 16 January 2021 11:31 AM
  • Read More
    राहुल गांधी किसानों आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर शुरू किया नया अभियान

    मोदी सरकार संसद के मानसून सत्र में तीन नए कृषि कानून लेकर आई थी। इन कानूनों के...

    IndianLetter Web_Wing 15 January 2021 11:54 AM
  • Read More
    राहुल गांधी ने मकर संक्रांति शुभकामनाएं देते हुए एक बार फिर किसानों का उठाया मुद्दा

    देश में आज मकर संक्रांति का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अलग-अलग जगहों...

    IndianLetter Web_Wing 14 January 2021 12:25 PM
  • Read More
    राहुल गांधी तमिलनाडु का करेंगे दौरा, पारंपरिक जल्लीकट्टू से जुड़े कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

    राहुल गांधी 14 जनवरी को पोंगल के अवसर पर तमिलनाडु का दौरा करेंगे. इस दौरान वे जल्लीकट्टू...

    IndianLetter Web_Wing 13 January 2021 11:57 AM
  • Read More
    राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- उलझाने की कोशिश बेकार, अन्नदाता सरकार के इरादे समझता है

    सुप्रीम कोर्ट आज किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर फैसला सुनाने वाला है. इस बीच कांग्रेस नेता...

    IndianLetter Web_Wing 12 January 2021 12:25 PM
  • Read More
    जिस स्थान से पीएम मोदी ने फूंका था 2019 का बिगुल, वहीं से JP नड्डा करेंगे शुरुआत

    पश्चिम बंगाल का एक दिवसीय दौरा पूरा होने के उपरांत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को असम...

    IndianLetter Web_Wing 11 January 2021 11:47 AM
  • Read More
    ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, बंगाल में मुफ्त में दी जाएगी ये सुविधा

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने...

    IndianLetter Web_Wing 10 January 2021 12:40 PM
  • Read More
    बंगाल में गरजे जेपी नड्डा, ममता का जाना निश्चित और भाजपा का आना तय

    केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी प्रदर्शन के बीच...

    IndianLetter Web_Wing 9 January 2021 3:00 PM
  • Read More
    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, चार बार बने थे गुजरात के सीएम

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है. माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के...

    IndianLetter Web_Wing 9 January 2021 11:12 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • आइये जानें पुनर्जन्म से जुड़ें सात चौकाने वाले तथ्य
    धर्म17 January 2021 9:34 AM
  • इस तरह बनाएं वेज हक्का नूडल्स की आसान रेसिपी
    पकवान16 January 2021 5:43 PM
  • मरते-मरते इस बच्ची ने पांच लोगों की जिदंगी संवारी, पढ़ें पूरी खबर
    इधर उधर की16 January 2021 5:38 PM
  • पश्चिम बंगाल में निकली सरकारी नौकरियां, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
    करियर16 January 2021 5:34 PM
  • बेदाग़ और निखारी त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
    लाइफस्टाइल16 January 2021 5:23 PM

Entertainment

  • बिग बॉस-14: सुशांत से हुई अभिनव शुक्ला की हुई तुलना, ट्विटर पर छाया #BB14HeroAbhinav
    मनोरंजन16 January 2021 11:42 AM
  • ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ की अनाउंसमेंट से कंगना रनौत की बढीं मुश्किलें, लगा ये आरोप
    मनोरंजन15 January 2021 12:08 PM
  • प्रियल गौर पनी बोल्ड तस्वीरों से खूब बटोरती रही है सुर्खियां, जमकर वायरल पोस्ट
    मनोरंजन14 January 2021 12:35 PM
  • परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन नेटफ्लिक्स पर होगीं रिलीज़, देखें ट्रेलर
    मनोरंजन13 January 2021 12:28 PM

Dharm

  • आइये जानें पुनर्जन्म से जुड़ें सात चौकाने वाले तथ्य
    धर्म17 January 2021 9:34 AM
  • मकर राशि में शनिदेव के बाद देव गुरु बृहस्पति के अस्त होने के बाद नहीं हों सकेंगे ये कार्य
    धर्म16 January 2021 9:33 AM
  • 16 जनवरी का राशिफल: जानिए आज का अपना राशिफल
    राशिफल16 January 2021 6:40 AM
  • चाणक्य नीति: जानिए किन कामों को करने से मिलता है कठोर दंड
    धर्म15 January 2021 9:27 AM

Uttar Pradesh

  • गोरखपुर में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जिम्‍मेदारों को लगाने से शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण, ACMO को लगा पहला टीका
    उत्तरप्रदेश16 January 2021 2:12 PM
  • बिल्हौर में कंटेनर से कुचलकर शटरिंग ठेकेदार की मौत, बाइक सवार उसके दो साथी घायल
    उत्तरप्रदेश16 January 2021 2:05 PM
  • प्रयागराज में डॉक्टर सुषमा व प्रतापगढ़ में डॉक्‍टर पारुल को लगी पहली कोरोना वैक्सीन
    इलाहाबाद16 January 2021 2:01 PM
  • वाराणसी के अस्पताल में WHO की टीम ने की वैक्सीनेशन की जांच
    उत्तरप्रदेश16 January 2021 1:57 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations