• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

विश्व

राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस: स्पष्ट विजेता रहीं हिलेरी क्लिंटन

राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस: स्पष्ट विजेता रहीं हिलेरी क्लिंटन
Desk
10 October 2016 12:14 PM

सेंट लुइस (अमेरिका) : अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस के बाद कराये गये सर्वेक्षणों के अनुसार, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन आज ‘स्पष्ट विजेता’ बनकर उभरीं. हालांकि इन सर्वेक्षणों ने ‘उम्मीदें बढा देने’ का श्रेय रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को दिया. बहस देखने वाले लोगों के बीच कराये गये सीएनएन-ओआरसी सर्वेक्षण में कहा गया कि हिलेरी इस बहस की स्पष्ट विजेता रहीं क्योंकि सर्वेक्षण में शामिल 57 प्रतिशत लोगों ने हिलेरी के जीतने की बात कही जबकि 34 प्रतिशत ने ट्रंप का समर्थन किया. सीएनएन ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को इस सर्वेक्षण ने मजबूत स्थिति में दर्शाया है लेकिन उनका प्रदर्शन पहली बहस जितना अच्छा नहीं रहा.


हमसे फेसबुक पर भी जुडें!


बहस देखने वाले 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह जीती हैं. राष्ट्रपति चुनाव की तीन में से पहली बहस होने के बाद 27 सितंबर को सीएनएन-ओआरसी ने सर्वेक्षण कराया था. तब लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी को स्पष्ट विजेता बताया था. ट्रंप को महज 27 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था. इन नतीजों में बहस शुरु होने से पहले दर्शकों की पसंद पर भी गौर किया जाता है. बहस देखने वाले 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बहस से पहले हिलेरी का समर्थन कर रहे थे.

बहस के बाद कराये गये यूजीओवी के सर्वेक्षण में आज की बहस देखने वाले 812 पंजीकृत मतदाताओं का साक्षात्कार लिया गया. इनके अनुसार, हिलेरी ने 47 प्रतिशत लोगों के समर्थन के साथ बहस जीत ली जबकि ट्रंप के हिस्से में 42 प्रतिशत मत आए. इसमें कहा गया कि हिलेरी ने अभी अनिर्णित मतदाताओं में 44-41 प्रतिशत के बेहद कम अंतर से जीत हासिल की. 57 प्रतिशत लोगों ने उन्हें राष्ट्रपति बनने के ज्यादा लायक माना जबकि 31 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप को चुना. सर्वेक्षण में कहा गया कि इस दौरान लैंगिक अंतर देखने को मिला.

महिलाओं का सोचना है कि हिलेरी 50-38 प्रतिशत के अंतर से जीतेंगी जबकि पुरुषों का मानना है कि ट्रंप 46-43 प्रतिशत के अंतर से जीतेंगे. सर्वेक्षण के अनुसार, 71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ट्रंप ने अक्सर बहस के दौरान टोका। वहीं सात प्रतिशत ने यह बात हिलेरी के बारे में कही. बहस के कुछ ही समय बाद न्यू यार्क टाइम्स ने अपने त्वरित संपादकीय में कहा कि ट्रंप अंतिम से पहली बहस में ‘निचले स्तर’ पर चले गए.

अखबार ने कहा, ‘ट्रंप वापस उन्हीं तरकीबों पर उतर आए, जो उन्होंने वर्षों तक कुश्ती और रिएलिटी टीवी में अपनाई हैं. उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर दिखा दिया कि उनका यह निराशावाद किस हद तक जा सकता है और वह अपनी पार्टी के लिए कितना कम सम्मान रखते हैं, राष्ट्रपति पद की तो बात ही छोड दीजिए.’

द वाशिंगटन पोस्ट ने एक विश्लेषण में हिलेरी को विजेता और ट्रंप को हारा हुआ बताया. अखबार ने कहा कि हिलेरी विजेता के तौर पर उभरीं क्योंकि वह ‘दौड़ में एक तेज गति के साथ गईं और अधिकांश गति ट्रंप की गलतियों से मिली थी. इस दौरान हिलेरी ने ऐसी कोई बड़ी गलती नहीं की, जो रिपब्लिकन उम्मीदवार को वापस मुकाबले में ले आती.’

Related Items
विश्व
10 October 2016 12:14 PM
Desk

Related Items

More in विश्व

  • Read More
    तख्तापलट के बाद म्यांमार में सबसे खूनी दिन, 38 लोगो की गई जान: संयुक्त राष्ट्र

    संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि म्यांमार के संकट के “खून से भरे” दिन में बुधवार को कम...

    IndianLetter Web_Wing 4 March 2021 11:29 AM
  • Read More
    नीरा को लेकर बैकफुट पर बाइडन: मुश्किल भरा हो सकता है उनका राष्‍ट्रपति कार्यकाल, जानिए पूरा मामला

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन को सीनेट में अपनी ही पार्टी ने एक बड़ा झटका दिया...

    IndianLetter Web_Wing 3 March 2021 1:38 PM
  • Read More
    अंटार्कटिका में दरार आने से विशाल आइसबर्ग टूटकर हुआ अलग, ग्रेटर लंदन की बराबर है साइज

    अंटार्कटिका के पास एक विशाल आइसबर्ग टूटकर अलग हो गया है। इसकी वजह इसमें आई विशाल दरार...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 11:16 AM
  • Read More
    म्यांमार में घमासान, पुलिस की गोलीबारी में 4 से अधिक की गई जान, एक वीडियो आया सामने

    म्यांमार में सेना द्वारा सरकार के तख्तापलट के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शन...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 11:38 AM
  • Read More
    प्रोस्टेट कैंसर के इलाज की बंधी उम्मीद, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विशिष्ट एंजाइम का लगाया पता

    शोधकर्ताओं ने एक ऐसे एंजाइम का पता लगाया है, जिसे थाम कर प्रोस्टेट कैंसर का इलाज किया...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 1:11 PM
  • Read More
    अमेरिकी में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को मिली मंजूरी, सिर्फ एक डोज है काफी

    अमेरिकी में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जॉनसन एंड जॉनसन की एक डोज वाली वैक्सीन को...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 1:04 PM
  • Read More
    श्रीलंका ने चीन को दिया तगड़ा झटका, भारत पर जताया भरोसा

    चीन को एक बड़ा झटका देते हुए श्रीलंका ने चीनी सिनफार्मा के COVID-19 वैक्सीन को रोक दिया...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 11:27 AM
  • Read More
    ब्राजील ने भारत बायोटेक के साथ किया समझौता, अप्रैल में दूसरी और मई में आएगी वैक्सीन की तीसरी खेप

    ब्राजील ने भारत की स्वदेशी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ वैक्सीन समझौता कर लिया...

    IndianLetter Web_Wing 26 February 2021 12:10 PM
  • Read More
    दुनिया में कोरोना के मामले सवा 11 करोड़ के पार, अब तक करीब 25 लाख लोगों की हुई मौत

    दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी लाखों की...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 10:59 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • डिनर में बनाए टेस्टी पनीर भुर्जी
    पकवान4 March 2021 4:28 PM
  • UBTER स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के लिए आज है आवेदन का अंतिम अवसर, तुरंत करें अप्लाई
    करियर4 March 2021 4:19 PM
  • 10 सेकेंड का ये वीडियो क्लिप, बिका 48 करोड़ रुपये में…., जाने क्या है खास
    इधर उधर की4 March 2021 4:04 PM
  • चोट के निशानों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स
    लाइफस्टाइल4 March 2021 3:54 PM
  • कॉफ़ी के अधिक सेवन से हो सकती है परेशानी
    हेल्थ4 March 2021 3:34 PM

Entertainment

  • जावेद अख्तर पंहुचे सुप्रीम कोर्ट, कंगना की ट्रांसफर याचिका को लेकर कैविएट की दाखिल
    मनोरंजन4 March 2021 12:22 PM
  • कंगना रनोट ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा, एक्ट्रेस के जींस विज्ञापन पर ट्वीटकर कही ये बात
    मनोरंजन3 March 2021 2:09 PM
  • बॉबी देओल को मिला बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड, कहा- ‘कभी हार नहीं माननी चाहिए’
    टॉप समाचार2 March 2021 11:46 AM
  • अमिताभ बच्चन की सर्जरी सक्सेसफुल! फैंस को दिया धन्यवाद
    मनोरंजन1 March 2021 12:25 PM

Dharm

  • इन तीन चीजों से दूर रहने मां लक्ष्मी की मिलती है कृपा
    धर्म4 March 2021 9:56 AM
  • 4 मार्च का राशिफल: जानें आज का अपना राशिफल
    राशिफल4 March 2021 6:34 AM
  • 10 मार्च को है इया माह का पहला प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
    धर्म3 March 2021 9:04 AM
  • 3 मार्च 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
    राशिफल3 March 2021 6:15 AM

Uttar Pradesh

  • वाराणसी में कोविड-19 वैक्‍सीन लगाने के लिए पंजीकरण में देरी पर नाराज लोगों ने CMS का किया घेराव
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:57 PM
  • लखनऊ: होटल रेडिसन में नौ रसोइये RTPCR जांच में आए निगेटिव, एक्ट्रेस महिमा चौधरी के जाने के बाद रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:52 PM
  • गोरखपुर में नर्तकी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, चौकी प्रभारी व सिपाही पर मुकदमा दर्ज
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:36 PM
  • प्रेमी युगल ने मुंबई-हावड़ा रेल रूट पर पर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:32 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations