नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने मिलकर स्वराज इंडिया नाम से नया राजनीतिक दल बना लिया है। पार्टी की घोषणा शनिवार को दिल्ली में की गई। प्रोफेसर योगेन्द्र यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रशांत भूषण स्वराज अभियान के अध्यक्ष के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाएंगे। वहीं पार्टी में अजीत झा को महासचिव और फहीम खान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
आईबीएन7 से बात करते हुए योगेन्द्र यादव ने कहा कि पंजाब में एक बेहतर राजनीतिक विकल्प की ज़रूरत है। अगर वैकल्पिक ताक़तें साथ में आती हैं तो हम उनका समर्थन करेंगे। योगेन्द्र यादव ने पंजाब चुनाव लड़ने की बात भी कही।
पढ़ें: कोस्ट गार्ड ने पकड़ी पाकिस्तानी बोट, 9 लोग गिरफ्तार
वहीं पार्टी की स्थापना के मौके पर योगेन्द्र यादव ने कहा कि स्वराज इंडिया देश की पहली पार्टी है जो सूचना के अधिकार कानून को स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति हमसे कोई भी जानकारी मांग सकता है। इस दौरान योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने आम आदमी पार्टी की भी जमकर आलोचना की।
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शांति भूषण ने कहा कि कुछ वर्ष पहले हमने अन्ना आंदोलन के समय एक आदर्श राजनीतिक दल का सपना देखा था, लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने उस सपने को तोड़ दिया, आज फिर हम उस सपने को पूरा करने के लिए आए हैं। प्रशांत भूषण ने कहा कि स्वराज अभियान एक गैर राजनीतिक दल के तौर पर काम करता रहेगा।
पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान, मोदी पर: 56 इंच का सीना अब 100 इंच का हो गया है
बता दें कि योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने आप से निष्कासित होने के बाद ही स्वराज अभियान नाम से संगठन बना लिया था। उनके साथ आम आदमी पार्टी से निष्कासित आनंद कुमार और अजीत झा भी हैं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS