लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ बलात्कार की कई घटनाओं ने कानून व्यस्वथा की पोल खोलकर रख दी है। बुंदेलखंड के महोबा में जहां काम करने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया वहीं चित्रकूट में दलित महिला के वहशी की हवस का शिकार बनी। इसके अलावा लखीमपुर खीरी में नौकरी का झांसा देखर एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
खेत में काम करने गई महिला से दुष्कर्म
पहला मामला महोबा जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां अपने खेत में काम करने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला रविवार को अपने खेत में काम करने गई थी। गांव के ही युवक मुरलीधर ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता का पति आरोपी के घर उलहना देने गया तो उसे आरोपी के पिता और भाइयों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी मुरलीधर के खिलाफ दुष्कर्म करने, उसके पिता मातदीन, भाई भुजबल और कंपा के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़िए: गजब! इस मंदिर में भगवान उतारते हैं प्यार में पागल आशिकों का भूत
चित्रकूट में दलित महिला से दुष्कर्म
चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय से सटे कछार पुरवा में रविवार की शाम एक दलित महिला के साथ उसके घर में घुस कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कर्वी कोतवाल सत्यपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम कछार पुरवा में एक दलित महिला अपने घर में अकेली थी। उसी वक्त पड़ोसी युवक शिव प्रताप सिंह ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पड़ोस के ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस संरक्षण में पीड़िता की चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा
तीसरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद से है। शादी का झांसा देकर गांव के एक युवक ने गांव की एक युवती से करीब एक साल से अधिक समय तक दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद युवक ने युवती को छोड़ कर दूसरी शादी तय कर ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगांे को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतापुर निवासी एक ग्रामीण की पुत्री की शादी दस साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति से सम्बन्ध अच्छे न होने के कारण अपने पति से अलग होकर अपने मायके रहने लगी। कुछ सालों तक महिला अपने माता पिता के पास रही। उसके बाद वहीं के निकट ग्राम राजपुर सिकली पुरवा के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए और युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और मिलने लगा।
इसे भी पढ़िए: पहले जीजा फिर डॉक्टर ने किया नाबालिग साली की अस्मत से खिलवाड़, बनाई अश्लील फिल्म
युवक के घरवालों को जब बात पता चली तो युवक के मां बाप भी उससे शादी करने के लिए राजी हो गए। शादी की बात फाइनल होने के बाद युवक उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। धीरे धीरे कुछ माह बीत जाने के बाद युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक उसे लेकर लखीमपुर से कोर्ट में शादी कर लेने के लिए पहुंचा, वहां पर उसने कोई बहाना बताकर वापस चला आया। युवती ने बताया कि शादी करने का झांसा देकर वह उससे रुपये भी ठगने लगा।
हिरासत में लिए गए दो आरोपी
युवती ने बताया कि युवक लगभग डेढ़ लाख से अधिक रुपया भी ले चुका है। पूरी तरह पत्नी की तरह रखने के बाद उसने जब शादी से इन्कार कर दिया तो महिला युवक के घर गई। जहां उसके माता पिता ने भी शादी से इंकार कर दिया। युवती ने कई बार आत्महत्या का भी प्रयास किया।
युवती ने बताया कि घर वालों के शादी से मना कर देने के बाद युवती ने पुलिस से लेकर जिले के कई अधिकारियों के यहां न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया। लेकिन न्याय नहीं मिला। इसके बाद युवती न्यायलय की शरण में गई। उसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी राजू पुत्र मनोहर लाल मौर्य, पिता मनोहर लाल भाई साकेत कुमार तथा आरोपी की मां के विरुद्ब धारा 376) 506 तथा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS