नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। यहां सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। यहां सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।” मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक और सप्ताह तक न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
यह भी पढ़ें : यमुना की सफाई में दिल्ली सरकार की मदद करेगी इजरायली कंपनी
इसके बाद इसमें वृद्धि शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
वहीं, राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह का खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी। हवाओं की रफ्तार पहले से कम होने की वजह से ठंड में कमी आई है और दिन के तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS