• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

उत्तरप्रदेश

मोदी जी, अगली बार दिल्ली में नहीं आने देगी जनता : अखिलेश

मोदी जी, अगली बार दिल्ली में नहीं आने देगी जनता : अखिलेश
Vatsaly
24 February 2017 8:29 PM

फैजाबाद. उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के सिलसिले में शुक्रवार को फैजाबाद पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए अगले लोकसभा चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, “अगली बार जब मोदी जी चुनाव में जाएंगे तो ये जनता उन्हें दिल्ली में नहीं आने देगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो रही है।”

मोदी जी कहकर कसा तंज

अखिलेश बोले, “मोदी जी ने मेट्रो का भी मजाक बनाया। हम पूछते हैं कि आप गुजरात में कई बार मुख्यमंत्री रहे, वहां एक भी मेट्रो ट्रेन हो तो बताएं।”

उन्होंने कहा, “हमें बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया। अगर कहीं भी बुलेट ट्रेन हो तो बताइए। तीन साल हो गए हैं सरकार के, अभी तक बुलेट ट्रेन के लिए कहीं एक ईंट तक नहीं रखी गई। यूपी की जनता ने भाजपा के 70 से ज्यादा सांसद जिता दिए, लेकिन बुलेट ट्रेन का रास्ता कौन सा है ये अभी तक किसी को नहीं पता।”

अखिलेश ने कहा, “समाजवादी पार्टी के लोग लैपटॉप और स्मार्टफोन की बात करते हैं, लेकिन ये लोग कब्रिस्तान और श्मशान की बात करते हैं। मोदीजी ने यूपी में बिजली को भी रमजान और दिवाली में बांट दिया। अयोध्या में 22 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है। भाजपा वाले बताएं कि दिवाली और रमजान में हम कैसे फर्क करते हैं। सपा सरकार ने दिवाली पर भी बिजली दी है और रमजान में भी।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “इन्होंने कहा कि एक सर्जिकल स्ट्राइक दुश्मन के खिलाफ सीमा पर कर दी है और दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक नोटबंदी से कालेधन पर कर दी है। हम पूछना चाहते हैं कि कितना भ्रष्टाचार खत्म हो गया और कितना कालाधन वापस आ गया, यह बताते क्यों नहीं। इन्होंने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को धोखा दिया। कोई रुपया या नोट काला नहीं होता, लेनदेन काला होता है। जिसका लेनदेन काला है, उसे तो आप बचाने में लगे हो और बेगुनाहों को लाइन में खउ़ा करवा दिया।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी रेडियो पर मन की बात करते हैं लेकिन हम कहते हैं कि मन की बात नहीं, काम की बात करिए।”

अखिलेश ने कहा, “अच्छे दिन का सपना दिखाकर हमें और आपको लाइन में लगा दिया। सब पैसा जमा करवा लिया, माताओं-बहनों ने जो आड़े वक्त में काम आने के लिए कुछ पैसे रखे थे, वो भी करवा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कालाधन विदेश से लाएंगे और हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये देंगे। क्या यहां कोई ऐसा है, जिसके खाते में 15 लाख आए हों?”

उन्होंने कहा, “बैंक की लाइन में खड़े कई गरीबों की जान चली गई, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। अगर किसी ने उन परिवारों की मदद की तो वो समाजवादी पार्टी ने की। हमने ऐसे परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद दी।”

अखिलेश ने कहा, “हमने एक विज्ञापन की बात कही थी, लेकिन हमें नहीं पता था कि प्रधानमंत्री इसको इतना इमोशनल तौर पर ले लेंगे। उन्होंने हमें बहुत कुछ कहा, हमने बुरा नहीं माना। हमारे एक्सप्रेसवे का मजाक बनाया, हमने कुछ नहीं कहा। लेकिन मैं कहता हूं कि ऐसा एक्सप्रेसवे देश में किसी सरकार ने नहीं बनाया? प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि हमारी सड़कों के गड्ढे बोलते हैं, लेकिन मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर वो एक्सप्रेसवे पर एक बार चल लेंगे तो साइकिल के सामने वाला बटन दबा देंगे।”

सपा प्रमुख ने कहा, “उन्हें पता नहीं है कि यूपी में पुलिस अब थाने के अलावा सौ नंबर डायल होने पर भी चल पड़ती है। वैसे तो प्रधानमंत्री जी दुनिया के तमाम देशों में घूमकर आए हैं, लेकिन सवाल ये है कि वो आपके और हमारे लिए वहां से लाए क्या? दुनिया में जो भी विकसित देश हैं, उन्होंने भी अपनी पुलिस के लिए यही इंतजाम किया है। 100 नंबर डायल सेवा से पुलिस की छवि भी सुधरेगी।”

Related Itemsअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीभाजपामन की बातलैपटॉपसमाजवादी पार्टीसर्जिकल स्ट्राइकस्मार्टफोन
उत्तरप्रदेश
24 February 2017 8:29 PM
Vatsaly

Related Itemsअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीभाजपामन की बातलैपटॉपसमाजवादी पार्टीसर्जिकल स्ट्राइकस्मार्टफोन

More in उत्तरप्रदेश

  • Read More
    वाराणसी में ट्रेन से कटकर बुआ-भतीजी की मौत, GRP और पुलिस में चला सीमा विवाद

    पिंडरा क्षेत्र के करीब फूलपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर, मंगारी में ट्रेन से कटकर सुबह दो लोगों...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 3:01 PM
  • Read More
    लखनऊ में रेलवे कर्मी ने शराब के नशे में पत्‍नी को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जहां वैश्विक स्तर पर महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है।...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 2:51 PM
  • Read More
    गोरखपुर: धर्म छिपाकर की शादी, पुलिस ने लव जेहाद में किया गिरफ्तार

    गोरखपुर में धर्म छिपाकर शादी करने वाले ग्राम भेलापार निवासी मैनुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 2:20 PM
  • Read More
    प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल व पूर्व जस्टिस अंशुमान सिंह का देर रात हुआ निधन, लखनऊ के PGI में थे एडमिट

    गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व पूर्व न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह (85) सोमवार की सुबह चार बजे...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 2:02 PM
  • Read More
    महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ा है मिशन शक्ति अभियान: सीएम योगी

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण का...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 1:49 PM
  • Read More
    यूपी बना 20 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य

     उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा सूबा बन गया है, जहाँ 20 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 11:13 AM
  • Read More
    वाराणसी में गंगा के लिए 84 घाटों पर चला सफाई महाअभियान, लोगों ने किया श्रमदान

    गंगा किनारे के 84 घाटों पर रविवार को सुबह सात से आठ बजे तक एक साथ सफाई...

    IndianLetter Web_Wing 7 March 2021 3:07 PM
  • Read More
    सीतापुर में हॉस्‍टल की छत पर मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव, डेड बॉडी के पास से आ रही थी दुर्गंध

    महमूदाबाद पालीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग के एक छात्र का शव हॉस्‍टल की छत पर मिलने से सनसनी...

    IndianLetter Web_Wing 7 March 2021 3:03 PM
  • Read More
    युवती ने लगाया ऐसा आरोप, बरात से दूल्‍हे को थाने उठा लाई, जानिए पूरा मामला

    गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव से दूल्हे को पुलिस थाने उठा लाई। युवक...

    IndianLetter Web_Wing 7 March 2021 2:27 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • इतने सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म…, कांग्रेस MLA ने की ये मांग
    मनोरंजन9 March 2021 12:48 PM
  • आशुतोष राणा ने MP के गृहमंत्री को दी अपनी किताब ‘रामराज्य’
    राजनीति9 March 2021 12:40 PM
  • कोविड-19 के बाद चीन में फैला अफ्रीकी स्वाइन बुखार, लाखों सूअरों की मौत
    टॉप समाचार9 March 2021 12:27 PM
  • महाराष्ट्र से आई राहतभरी खबर, बीते सोमवार को मिले कम संक्रमित
    महाराष्ट्र9 March 2021 12:15 PM
  • पिछलें 24 घंटों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामलें
    टॉप समाचार9 March 2021 11:55 AM

Entertainment

  • इतने सालों के इतिहास को बदनाम कर रही आलिया की फिल्म…, कांग्रेस MLA ने की ये मांग
    मनोरंजन9 March 2021 12:48 PM
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली यह अभिनेत्री- ‘बॉलीवुड में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है’
    मनोरंजन8 March 2021 12:28 PM
  • प्रियंका चोपड़ा ने इस देश में खोला भारतीय रेस्तरां ‘Sona’, फोटो शेयर कर दी जानकारी
    मनोरंजन7 March 2021 12:41 PM
  • काला हिरण केस: सलमान खान से जुड़ी तीन अपीलों पर राजस्थान HC ने दिया ये बड़ा आदेश
    मनोरंजन6 March 2021 12:34 PM

Dharm

  • मंगलवार को भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, भूल कर भी न करें ये काम
    धर्म9 March 2021 9:36 AM
  • 9 मार्च का राशिफल: जानिए आज का अपना राशिफल
    राशिफल9 March 2021 6:19 AM
  • जानिए आखिर क्यों महादेव पर नहीं चढ़ाया जाता तुलसी और केतकी का फूल….
    धर्म8 March 2021 9:07 AM
  • 8 मार्च का राशिफल: जाने आज का अपना भाग्यफल
    राशिफल8 March 2021 6:46 AM

Uttar Pradesh

  • वाराणसी में ट्रेन से कटकर बुआ-भतीजी की मौत, GRP और पुलिस में चला सीमा विवाद
    उत्तरप्रदेश8 March 2021 3:01 PM
  • लखनऊ में रेलवे कर्मी ने शराब के नशे में पत्‍नी को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश8 March 2021 2:51 PM
  • गोरखपुर: धर्म छिपाकर की शादी, पुलिस ने लव जेहाद में किया गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश8 March 2021 2:20 PM
  • प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल व पूर्व जस्टिस अंशुमान सिंह का देर रात हुआ निधन, लखनऊ के PGI में थे एडमिट
    इलाहाबाद8 March 2021 2:02 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations