देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा संस के अध्यक्ष साइरस पी मिस्त्री को पद से हटाने के बाद से मिस्त्री विवाद बढ़ता जा रहा है. उनके इस्तीफे के बाद अब उनकी सलाहकार परिषद के तीन सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया था।
गत 24 अक्टूबर को मिस्त्री को अचानक पद से हटाकर पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को अंतिरम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और नए अध्यक्ष के चयन के लिए एक समिति बनाई गई थी। खबरों के अनुसार मिस्त्री की सलाहकार परिषद के सदस्य एवं समूह के मानव संसाधन के प्रमुख एन एस राजन, बिजनेस विकास अधिकारी मधु कनन्न एवं रणनीतिकार निर्मलय कुमार ने 25 अक्टूबर को इस्तीफा दिया था।
मिस्त्री को बेहतर प्रदर्शन नहीं करने का हवाला देते हुए पद से हटाने और टाटा को अंतिरम अध्यक्ष बनाये जाने पर कारपोरेट जगत में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इसके बाद मिस्त्री ने टाटा संस के निदेशक मंडल के सदस्यों को भेजे ईमेल में टाटा के साथ ही समूह पर और कथित तौर पर अवैध लेनदेन करने वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि इसके अगले दिन टाटा संस ने मिस्त्री के आरोपों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था।
Facebook
Twitter
Google+
RSS