• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

Uncategorized

मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी, काम का ढ़ोल पीटने वाले मांग रहे मुझसे काम का हिसाब

मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी, काम का ढ़ोल पीटने वाले मांग रहे मुझसे काम का हिसाब
Vineet Verma
3 March 2017 3:35 PM

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विधानसभा चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के लिए प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि जो खुद अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं और केवल काम करने का ढोल पीट रहे हैं, वे हमसे काम का हिसाब मांग रहे हैं। मिर्जापुर में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं।

अखिलेश ढोल पीटने के बजाय काम करते तो अच्छा होता

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुझे भी काम बताते रहते हैं, अच्छा ही है। उत्तर प्रदेश से सांसद हूं, तो उनका कहना भी सही है। यह उनका हक है, लेकिन काम का ढोल पीटने के बजाय काम करते तो अच्छा होता। प्रधानमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि मोदी जी बिजली का तार छूकर दिखाओ। मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजकल जिस नए साथी के साथ घूमते फिर रहे हैं, उन्होंने ही कुछ दिनों पहले 27 साल यूपी बेहाल को लेकर यात्रा की थी।

बिजली तार को लेकर ली चुटकी

मोदी ने कहा कि राहुल की यात्रा के दौरान ही 14 सितम्बर, 2016 को मडियान में खाट सभा का कार्यक्रम था। वहां पर उनका हाथ बिजली के तार से छू गया था। तब वहां मौजूद गुलाम नबी आजाद ने राहुल का यह कहते हुए हाल चाल पूछा था कि आप ठीक हैं न। कहीं कुछ हुआ तो नहीं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता ने गुलाम नबी आजाद से कहा कि घबराइए मत, उप्र में बिजली का तार तो होता है, लेकिन उसमें बिजली नहीं होती। यह उनके अपने साथी ने कहा था। अखिलेश के सवाल का जवाब तो उसी दिन मिल गया था।

प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने मिर्जापुर के पत्थरों को चोरी छिपे मंगवाकर अपनी मूर्तियां बनवाई थीं और बाद में जब उनसे पूछा गया कि ये पत्थर कहां से आए तो उन्हें मिर्जापुर का नाम लेने में भी शर्म आ रही थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने पत्थर तो राजस्थान से मंगवाए हैं। मोदी ने कहा कि जिनको मिर्जापुर के पत्थरों से प्यार न हो, वह यहां की जनता से क्या प्यार करेगा।

यूपी सरकार को गलत कामों में लग गई लत

मिर्जापुर के पीतल उद्योग का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि देश की जनसंख्या 125 करोड़ है। मिर्जापुर के पीतल उद्योग की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने काम किया होता, तो आज यहां के युवाओं को अन्य राज्यों में जाकर रोजगार ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती। प्रधानमंत्री ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी कई मौकों पर राज्य सरकार को उनके काम के लिए फटकार लगा चुकी है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार को गलत कामों की लत लग गई है।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर चीज का रेट तय होता है। काम के पहले कितना देना है और काम के बाद कितना। सबकुछ तय है। ऐसे में ईमानदारी की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। आबादी के हिसाब से यह दुनिया का पाचवां सबसे बड़ा देश है। यहां की गरीबी, बेरोजगारी दूर हो गई तो समझो देश से गरीबी मिट गई। जब तक उप्र का विकास नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जातिगत और अपने-पराए का खेल बहुत हुआ। अब उत्तर प्रदेश इन सब चीजों से आगे निकलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। प्रधामनंत्री ने दावे के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में जनता ने ऐसा तार बिछाकर रखा है, जिससे सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों को 11 मार्च के बाद करंट लगने वाला है।

Related Itemsअखिलेश यादवपीएम मोदीमिर्जापुर रैलीविधानसभा चुनाव
Uncategorized
3 March 2017 3:35 PM
Vineet Verma @vineetverma100

Related Itemsअखिलेश यादवपीएम मोदीमिर्जापुर रैलीविधानसभा चुनाव

More in Uncategorized

  • Read More
    विराट कोहली भी अजिंक्य रहाणे की पारी के बने फैन, लिखा- जिंक्स तुमने कमाल कर दिया

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तान कर रहे अजिंक्य रहाणे ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की...

    IndianLetter Web_Wing 27 December 2020 3:43 PM
  • Read More
    Tecno Camon 16 Review : किफायती कीमत में कॉम्पैक्ट फीचर वाला बेहतर कैमरा फोन

    प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने भारतीय मार्केट में बजट स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर एंट्री ली...

    IndianLetter Web_Wing 30 November 2020 1:16 PM
  • Read More
    जानिए किस तरह लखनऊ में भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों को ‘कंट्रोल’ करेगा कंट्रोल रूम

    लखनऊ में भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों...

    IndianLetter Web_Wing 29 September 2020 3:57 PM
  • Read More
    फील्ड सहायक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 28-09-2020

    ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग, भुवनेश्वर को फील्ड सहायक के पदो पर पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी...

    IndianLetter Web_Wing 29 August 2020 1:18 PM
  • Read More
    सोने-चांदी की कीमतों में आज भी आई गिरावट, जानिए क्या है भाव…

     सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2020 10:55 AM
  • Read More
    अमेरिका में हुई अजीबोगरीब घटना …..अरे ये तो जिन्दा ….. अब ….

    क्या सिर कटने के बाद भी कोई इंसान या जीव-जंतु जिंदा रह सकता है? आप कहेंगे- बिल्कुल...

    IndianLetter Web_Wing 24 January 2020 12:17 PM
  • Read More
    21 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ घोषित किया UN ने

    भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस’ घोषित किया है।...

    IndianLetter Web_Wing 15 December 2019 12:21 PM
  • Read More
    MP सीएम का बड़ा ऐलान, 40 साल बाद लाया ऐसा कानून, किसनो को मिलेगी हजारों एकड़…

    मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आज भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए...

    IndianLetter Web_Wing 11 December 2019 4:20 PM
  • ‘पानीपत’ को लेकर राजस्थान में बवाल, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने की बैन की मांग

    अर्जुन कपूर, सजंय दत्त और कृति सनोन स्टारर फ़िल्म ‘पानीपत’ को लेकर विवादों रुक नहीं रहे है। अफ़गानिस्तान के लोगों के बाद अब राजस्थान के लोग भी फिल्म को लेकर नाराज़ हो गए हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में इसका विरोध हो रहा है। ख़बरों के मुताबिक भरतपुर के जाटों को यह...

    IndianLetter Web_Wing 9 December 2019 12:02 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • 2021 Royal Enfield Himalayan की वेबसाइट के जरिए लीक हुई तस्वीर, सामने आई कीमत
    ऑटो28 January 2021 1:06 PM
  • Reliance Jio के इस प्लान में मिल रहा है 168GB डाटा और अनलिमिटेड काॅल, मिलेंगे कई लाभ
    टेक-ज्ञान28 January 2021 12:54 PM
  • टीम इंडिया को उसी के घर में हराना इंग्लैंड के लिए होगा बहुत कठिन, टीम के पूर्व कोच का खुलासा
    खेल28 January 2021 12:42 PM
  • सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें क्या हैं रेट
    कारोबार28 January 2021 12:13 PM
  • मिशन पानी का हिस्सा बनकर 21 किलोमीटर तक पैदल चले अक्षय कुमार
    मनोरंजन28 January 2021 11:43 AM

Entertainment

  • मिशन पानी का हिस्सा बनकर 21 किलोमीटर तक पैदल चले अक्षय कुमार
    मनोरंजन28 January 2021 11:43 AM
  • कंगना ने बॉलीवुड पर निकाली गुस्सा, कहा- बॉलीवुड के लिए गंदगी है जिसे तुरंत साफ करने….
    मनोरंजन27 January 2021 12:42 PM
  • हाथों में हाथ थामे नजर आये न्यूलीवेड कपल वरुण और नताशा…
    मनोरंजन26 January 2021 5:43 PM
  • वरुण धवन की दुल्हनियां नताशा दलाल आईने के सामने ऐसे हुईं तैयार, देंखे वीडियो
    मनोरंजन25 January 2021 1:15 PM

Dharm

  • राहु के इस ध्यान मंत्र से सभी आकस्मिक संकट होंगे दूर, जानिए….
    धर्म28 January 2021 9:18 AM
  • 28 जनवरी का राशिफल: आज इन राशिवालों को मिल सकती है अच्छी खबर
    राशिफल28 January 2021 6:49 AM
  • हरिद्वार कुंभ में गंगा स्नान के होते हैं ये छह लाभ
    धर्म27 January 2021 10:11 AM
  • 27 जनवरी का राशिफल: जाने क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारें
    राशिफल27 January 2021 6:25 AM

Uttar Pradesh

  • योगी सरकार ने बदली मक्‍का और मूंगफली किसानों की किस्‍मत
    उत्तरप्रदेश27 January 2021 5:36 PM
  • देश ही नहीं दुनिया भर में पसंद की जाती है पीलीभीत की बांसुरिया
    उत्तरप्रदेश27 January 2021 5:31 PM
  • बनारस के तापमान में चार डिग्री आई गिरावट, सर्द हवाओं का जारी कहर
    उत्तरप्रदेश27 January 2021 3:45 PM
  • हरदोई: परिवार ने शादी से किया इन्कार तो प्रेमी युगल ने फांसी लटक कर दी जान
    उत्तरप्रदेश27 January 2021 3:37 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations