नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की शूटर ने अपने कोच पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इस महिला खिलाड़ी ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया है कि उसके कोच ने रेप करने से पहले उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी को वह दो साल से ज्यादा समय से जानती है। वे दोनों स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) की शूटिंग रेंज में नेशनल चैंपियनशिप के लिए अभ्यास करते थे। वहीं पर आरोपी भी इंटरनेशनल प्रतियोगिता की तैयारी करता था और इस महिला खिलाड़ी को कोचिंग भी देता था। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे और शूटर ने महिला खिलाड़ी से शादी करने का वादा भी किया था।
महिला खिलाड़ी शूटर ने अपने कोच पर लगाया बलात्कार का आरोप
महिला के जन्मदिन के अवसर पर यह कोच महिला को बधाई देने के लिए चाणक्यपुरी स्थित उसके घर पर आया और उस अवसर पर मौक़ा पाकर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इसके बाद महिला अचेत हो गई और आरोपी ने उससे रेप किया। महिला खिलाड़ी ने घटना के बाद आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने जवाब देना बंद कर दिया।
महिला जब शूटिंग रेंज में आरोपी से मिली, तो उसने शादी के वादे से भी साफ़ मना कर दिया। इस पर जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उसे परेशान करने की कोशिश की तो वह अपनी राइफल से उसे मार देगा। इसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा, जहां महिला से रेप की पुष्टि पाई गई। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS