लखनऊ। दो साल पहले लव मैरिज कर साल भर से गोमतीनगर के खरगापुर इलाके में आई एक महिला की लाश उसके घर में लटकी हुई मिली। मृतक महिला की मां ने दहेज़ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके पति को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
खरगापुर इलाके में किराए के मकान में पिछले एक साल से हिमांशु( 26) अपनी पत्नी स्वाति मिश्रा के साथ रह रहा था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमांशु ने सीतापुर में एक एनजीओ में काम करना शुरू किया। यहां उसकी मुलाकात दिल्ली की रहने वाली स्वाति से हुई। इसी बीच दोनों में अफेयर हो गया।
घरवालों की नामंजूरी के बाद भी मई 2015 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि वह उन्नाव वोट डालने गया था और देर रात वापस लौटा। घर का दरवाजा अंदर से लॉक था। खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी स्वाति फांसी के फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
क्या कहती पुलिस
गोमती नगर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की मां निर्मला मिश्र ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है। उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS