• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंडे की बेटियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

महाराष्ट्र में मुंडे की बेटियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन
Desk
16 October 2016 1:12 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पुत्री एवं महाराष्ट्र में मंत्री पंकजा मुंडे तथा उनकी सांसद बहन प्रीतम मुंडे ने दशहरा के मौके पर मंगलवार को जोरदार तरीके से अपनी ताकत दिखाई। इसे पिछड़े वनजारी समुदाय के नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत को बरकरार रखने से जोड़कर देखा जा रहा है। मराठवाड़ा क्षेत्र के अहमदनगर-बीड जिले की सीमा पर स्थित पहाड़ी पर भगवानगढ़ मंदिर में मुंडे बहनों ने प्रतीकात्मक रूप से शक्ति प्रदर्शन किया।

अनुमान के मुताबिक, आयोजन में राज्य भर के सात-आठ लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे मुंडे बहनों, खासकर पंकजा को खासा संबल मिला। पंकजा का भगवानगढ़ मंदिर के मुख्य पुजारी महंत नामदेवशास्त्री सनाप के साथ बीते कुछ हफ्तों से विवाद चल रहा है।

विवाद उस वक्त शुरू हुआ था, जब मंदिर के प्रबंधन ने पंकजा को मंदिर में होने वाली सालाना दशहरा रैली करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पंकजा मुंडे के समर्थकों ने कहा कि मंजूरी मिलनी चाहिए, क्योंकि उनके पिता ने अपने समर्थकों को यहां से 20 वर्षो तक संबोधित किया था।

बाद में, मंदिर के नीचे एक रैली को संबोधित करते हुए पंकजा ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा शिवसेना को चुनौती देते हुए पूछा कि आखिर क्यों हर जगह दलितों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है। पंकजा भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में ही ग्रामीण विकास मंत्री हैं।

उन्होंने कहा, “दलितों को न्याय क्यों नहीं मिलना चाहिए? यदि उन्हें न्याय नहीं मिलना है, तो फिर सत्ता का मतलब क्या है?”

भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि संत भगवान बाबा के आशीर्वाद से एक सामाजिक सभा है। हम सत्ता में आपके लिए और आपके कारण आए हैं। मैं शासकों को यह बात भूलने नहीं दूंगी। अब आप देखिए, जनता किसका समर्थन कर रही है।”

राज्य में मराठा व अन्य जातियों की रैलियों के संदर्भ में पंकजा ने कहा कि यह दुखद है कि अब मराठा आरक्षण के लिए जातियों के नाम पर रैलियां हो रही हैं।

अपने पिता की भावभंगिमा की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, “मैं आपकी नेता नहीं हूं। मैं आपकी मां हूं। मैं जाति, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या रूपी दानव का अंत करना चाहती हूं।”

बिना किसी का नाम लिए अपनी रैली से कानून-व्यवस्था को होने वाली संभावित परेशानी पर हालिया विवाद का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, “क्या मैं आतंकवादी हूं या कोई गुंडा? मैं आपकी तरह ही श्रद्धालु हूं। जब मैं अपने पिता की अस्थियां लेकर मंदिर आई थी, तब मैं संत भागवान बाबा की बेटी थी। मैंने अपना अभिमान त्यागा और आपको यहां संबोधित करने के लिए आज नीचे उतरी।”

इस दौरान, प्रीतम मुंडे व महादेव जनकार सहित कई अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को आड़े हाथ लिया और महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष और अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे को ‘गद्दार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि धनंजय ने पंकजा मुंडे का राजनीतिक कैरियर समाप्त करने का ठेका लिया हुआ है।

इसके तुरंत बाद धनंजय मुंडे ने जवाब देते हुए कहा कि वह सही समय पर इसका जवाब देंगे।

इससे पहले दिन में, पंकजा एक हजार गाड़ियों के काफिले के साथ बीड से भगवानगढ़ पहुंचीं। रास्ते में उनके हजारों समर्थक काफिले में शामिल होते गए। वह मंदिर के पास हेलीकाप्टर से उतरीं और अपने कुछ समर्थकों के साथ उन्होंने संत भगवान बाबा का दर्शन किया।

उनके साथ उनके पति अमित पाल्वे और अन्य सहयोगी दलों के पिछड़ी जातियों के कई नेता थे।

मंदिर में पंकजा ने महंत से मुलाकात नहीं की। महंत ने कहा था कि पूजा के लिए मंदिर में उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें यहां बोलने की इजाजत नहीं है।

इस शक्ति प्रदर्शन ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी। पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पंकजा मुंडे का समर्थन किया है।

खडसे ने कहा, “मैं पंकजा ताई (पंकजा बहन) के साथ हूं। यह ‘शक्ति प्रदर्शन’ नहीं बल्कि ‘भक्ति प्रदर्शन’ है।”

Related Items
महाराष्ट्र
16 October 2016 1:12 AM
Desk

Related Items

More in महाराष्ट्र

  • Read More
    महाराष्ट्र में कोविड-19 वैक्सीन लगाने के बाद 40 वर्षीय युवक की हुई मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक टीकाकरण सेंटर पर मंगलवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की...

    IndianLetter Web_Wing 3 March 2021 12:08 PM
  • Read More
    महाराष्ट्र: बजट से पहले कई सरकारी कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। सोमवार को...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 2:27 PM
  • Read More
    मुंबई में आज से ऑटो और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

    पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच मुंबईकरों महंगाई एक और झटका लगा है। आज से मुंबई...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 11:14 AM
  • Read More
    महाराष्ट्र में कोरोना होता जा रहा है खतरनाक, 24 घंटों में 56 लोगों की मौत

    इस समय पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैलता चला जा रहा है। अगर सबसे बुरा हाल कहीं...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 10:43 AM
  • Read More
    मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार से मिली यह धमकी भरी चिट्ठी, जांच तेज

    मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर से विस्फोटक वाली गाड़ी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़...

    IndianLetter Web_Wing 26 February 2021 3:22 PM
  • Read More
    महाराष्ट्र में पतंजलि की कोरोनिल दवा की बिक्री को नहीं मिलेगी अनुमति

    महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि पतंजलि की कोरोनिल दवा की बिक्री को महाराष्ट्र...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 10:18 AM
  • Read More
    महाराष्ट्र में फिर कोविड-19 की नई लहर, एक गांव के 155 लोगों को हुए संक्रमित

    महाराष्‍ट्र में एक बार फिर से कोरोना ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। यहां के बुल्डाना...

    IndianLetter Web_Wing 24 February 2021 12:28 PM
  • Read More
    महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार क 43 में से 26 मंत्री अब तक हुए कोरोना संक्रमित

    महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित...

    IndianLetter Web_Wing 23 February 2021 2:30 PM
  • Read More
    महाराष्ट्र में सामने आए 6 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस, 35 मरीजों की गई जान

    महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। बीते तीन दिन से...

    IndianLetter Web_Wing 22 February 2021 11:00 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, LNJP में ‘कोविशील्ड’ का लगा पहला टीका
    दिल्ली4 March 2021 11:53 AM
  • तख्तापलट के बाद म्यांमार में सबसे खूनी दिन, 38 लोगो की गई जान: संयुक्त राष्ट्र
    टॉप समाचार4 March 2021 11:29 AM
  • यूपी STF की आधी रात को बड़ी कार्रवाई, दो इनामी बदमाश वकील पाण्डेय और अमजद का पुलिस ने किया एनकाउंटर
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 11:15 AM
  • UP: पिता ने पार की क्रूरता की हद, प्यार करने पर बेटी की पिटाई और फिर काट दी गर्दन
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 11:08 AM
  • भारत में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं, 24 घंटे टीका लगाने की दी गई इजाजत
    टॉप समाचार4 March 2021 10:31 AM

Entertainment

  • कंगना रनोट ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा, एक्ट्रेस के जींस विज्ञापन पर ट्वीटकर कही ये बात
    मनोरंजन3 March 2021 2:09 PM
  • बॉबी देओल को मिला बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड, कहा- ‘कभी हार नहीं माननी चाहिए’
    टॉप समाचार2 March 2021 11:46 AM
  • अमिताभ बच्चन की सर्जरी सक्सेसफुल! फैंस को दिया धन्यवाद
    मनोरंजन1 March 2021 12:25 PM
  • इंस्टाग्राम पर कम फॉलोवर्स के चलते रिप्लेस हुई यह अदाकारा
    मनोरंजन28 February 2021 1:56 PM

Dharm

  • इन तीन चीजों से दूर रहने मां लक्ष्मी की मिलती है कृपा
    धर्म4 March 2021 9:56 AM
  • 4 मार्च का राशिफल: जानें आज का अपना राशिफल
    राशिफल4 March 2021 6:34 AM
  • 10 मार्च को है इया माह का पहला प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
    धर्म3 March 2021 9:04 AM
  • 3 मार्च 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
    राशिफल3 March 2021 6:15 AM

Uttar Pradesh

  • यूपी STF की आधी रात को बड़ी कार्रवाई, दो इनामी बदमाश वकील पाण्डेय और अमजद का पुलिस ने किया एनकाउंटर
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 11:15 AM
  • UP: पिता ने पार की क्रूरता की हद, प्यार करने पर बेटी की पिटाई और फिर काट दी गर्दन
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 11:08 AM
  • राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वाराणसी में आंगनबाड़ी बच्चों को दुलारा और फल खिलाया, अन्नप्राशन व गोदभराई दिए गिफ्ट
    उत्तरप्रदेश3 March 2021 4:22 PM
  • अब पंचायत चुनाव के लिए भी पन्ना प्रमुख बनाएगी बीजेपी, गांव-गांव होंगी बैठकें
    उत्तरप्रदेश3 March 2021 3:47 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations