आगरा – आगरा में बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है, धूप निकल रही है और सर्द हवाएं चल रहीं हैं। मथुरा में ओले भी पडे हैं, एक सप्ताह तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
बुधवार रात को मथुरा में बारिश के साथ ओले पडे, इससे खेती को भी नुकसान हुआ है। वहीं, गुरुवार सुबह आगरा में बूंदाबांदी हुई, कुछ देर बाद ही धूप निकलने लगी। मगर, शाम होते ही हवाएं तेज हो गईं, सर्द हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। स्वेटर उतार चुके लोगों को रात में जैकेट पहननी पडी। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। इसके बाद तापमान बढेगा और मार्च के अंत तक लोगों को गर्मी परेशान करने लगेगी।
पश्चिमी विक्षोभ से हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है, इसके चलते बारिश हो रही है। बुधवार से बादल छाए हुए हैं और रात से कुछ इलाकों में बारिश हुई। शाम होते ही बादल छाने लगे।
जनवरी में भी हुई बारिश
के में गुरुवार शाम को बारिश शुरू हो गई, सर्द हवाएं चलने के साथ ही बादल छा गए, बादलों की गडगडाहट के बीच बूंदाबांदी होने लगी है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे।
कोहरा, बर्फीली हवाओं से राहत मिलने के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगीं और शाम होते होते बादल छा गए। शाम छह बजे से शहर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने लगी है। इससे सर्दी बढ गई है।गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

Facebook
Twitter
Google+
RSS