• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

विश्व

बलोच नेता नाएला कादरी ने की मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा तारीफ में!

बलोच नेता नाएला कादरी ने की मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा तारीफ में!
Desk
22 October 2016 5:15 PM

बलूचिस्तान के लोग एक सुर में पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं, जिसने 1948 में कलात के स्वायत्तशासी बलूच पर कब्जे के बाद से जुल्मों की हदें पार कर दीं। वहीं, बलूचिस्तान की आजादी के लिए सालों से संघर्षरत बलोच फ्रीडम मूवमेंट की नाएला कादरी ने यह तक कह दिया है कि पाकिस्तानी फौज और आतंकवादी संगठन आईएस में कोई फर्क नहीं है।

भारत और भूटान के लिए संयुक्त राष्ट्र के सूचना केंद्र इंडिया आई इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वर के सहयोग से दिल्ली में आयोजित ‘बेटियां’ कार्यक्रम में देशसेवा कर रहीं कई महिलाओं के साथ नाएला कादरी को भी सम्मानित किया गया। भारत में इस सम्मान को पाकर गदगद नाएला ने आईएएनएस को बताया, “मैं यह सम्मान पाकर बेहद खुशी और गर्व महसूस कर रही हूं। मैं सारी महिलाओं से यह कहना चाहती हूं कि अपने अदंर की नारी-शक्ति (फेमिनिन पॉवर) को पहचानें।

नाएला कहती हैं, “यह ताकत आपको उस ताकत का अहसास कराएगी, जिसने दुनिया का निर्माण किया। आपको महसूस होगा कि आप उसका हिस्सा हैं। आपके पास बहुत ताकत है, उस ताकत को दुनिया के लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करें।”

यूं तो बलूचिस्तान के लोग न जाने कितने दशकों से आजादी की मांग कर रहे हैं, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बलूचिस्तान मुद्दे को उठाने के बाद इस मामले की गूंज पूरी दुनिया में सुनी जा रही है। वर्ल्ड बलूचिस्तान विमेन्स फोरम की अध्यक्ष नाएला बलूचिस्तान की उन प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जो पिछले लंबे समय से भारत से बलूचिस्तान पर हस्तक्षेप करने की मांग करती रही हैं।

मोदी के समर्थन पर नाएला कादरी धन्यवाद देते हुए कहती हैं, “पीएम मोदी वह पहले नेता हैं, जिन्होंने बलूचिस्तान के लोगों के लिए आवाज उठाई। इस आजादी के लिए बलूच के लोग सालों से अपना खून बहा रहे हैं, लेकिन किसी ने हमारा साथ नहीं दिया। बलूचिस्तान के लोगों के लिए हक की आवाज उठाने वाला भारत पहला देश है और जब तक बलूचिस्तान रहेगा तब तक वह भारत की इस मदद और सहयोग का कद्रदान रहेगा। भारत के इस सहयोग को बलूचिस्तान अपनी तारीखों में याद रखेगा।”

बलूचिस्तान की आजादी के लिए भारत के दखल की जरूरत पर नाएला कहती हैं, “हम केवल सहयोगी नहीं बल्कि हम एक समान लाभ को साझा करते हैं। भारत और बलूचिस्तान में एक और प्रमुख समानता है कि हम दोनों ही आतंकवाद से प्रभावित हैं, जो पाकिस्तान से पोषित होता है। पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्टरी है, वह भारत, बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकवाद का प्रसार कर रहा है। 

वह कहती हैं, “बलूचिस्तान मध्य एशिया के लिए एक सुरक्षित और त्वरित रास्ता है और भारत के आर्थिक विकास के लिए जरूरी है कि बलूचिस्तान आजाद हो। आजाद बलूचिस्तान आपको एक बेहतर और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करा सकता है।”

बलूचिस्तान की आजादी की आवाज को दबाने के लिए पाकिस्तान कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, ऐसे में बलोच महिलाओं की समस्याओं पर नाएला ने बताया, “पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान में पुरुषों के साथ ही महिलाओं और बच्चों पर भी जुल्म कर रही है। वह महिलाओं और बच्चों को मार रही है। वह लोगों के घरों को जला रही है। वहां लोग पाकिस्तानी फौज के जुल्मों को झेलने पर मजबूर हैं।”

नाएला ने पाकिस्तानी फौज पर आरोप लगाते हुए कहा, “चूंकि बलोच महिलाएं बलूचिस्तान की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए पाकिस्तानी फौज इनकी आवाज को दबाने के लिए उन पर तेजाब फेंकने जैसे हमले करने से भी नहीं चूकती। पाकिस्तानी फौज बलूचिस्तान की महिलाओं और लड़कियों को उठा कर ले जाती है, उनके साथ दुष्कर्म करती है और उन्हें तस्करों के हाथों बेच देती है। उनके जुल्मों ने इंतेहा पार कर दी है और हम इन जुल्मों का अंत चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी फौज बलोच महिलाओं के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव कर रही है, जैसा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) करता है। आप पाकिस्तान को आईएस के साथ अलग नहीं कर सकते हैं वह बलोच लोगों के साथ आईएस की ही तरह बर्ताव करते हैं।”

बलूचिस्तान को आजाद कराने के लिए भारत से क्या सहयोग चाहती हैं यह पूछे जाने पर नाएला ने कहा, “बलूचिस्तान को आजाद कराने के लिए हम भारत से इस वक्त निर्वासित (एक्साइल) सरकार बनाने में मदद चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पाकिस्तान से पीड़ित दुनियाभर में बिखरे बलोच लोगों को इकट्ठा कर एक निर्वासित सरकार बनाने में भारत हमारी मदद करें।”

Related Items
विश्व
22 October 2016 5:15 PM
Desk

Related Items

More in विश्व

  • Read More
    भूटान ने एक हफ्ते में 85 फिसदी वयस्कों को दी गई कोविड वैक्सीन की पहली खुराक

    दुनियाभर में जहां कोरोना संक्रमण एक बार फिर तबाही मचा रहा है तो वहीं वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी...

    IndianLetter Web_Wing 12 April 2021 11:42 AM
  • Read More
    इंडोनेशिया: जावा में आये भूकंप में सात लोगों की गई जान, 12 अन्य घायल, इतनी इमारतें हुई क्षतिग्रस्त

    मलंग: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आये जोरदार भूकंप में कम से कम सात व्यक्तियों की...

    IndianLetter Web_Wing 11 April 2021 10:37 AM
  • Read More
    हाफिज सईद के साथ रहेगा पत्रकार डेनियल पर्ल का हत्यारा उमर शेख, लाहौर जेल में किया गया शिफ्ट

    लाहौर, ब्रिटेन में जन्मे अल कायदा आतंकी अहमद उमर सईद शेख को पाकिस्तान में कराची की जेल...

    IndianLetter Web_Wing 10 April 2021 11:32 AM
  • Read More
    अमेरिका में बढ़ते गन कल्‍चर से हर कोई परेशान, पूरी दुनिया के सामने होना पड़ता है शर्मसार

    वाशिंगटन, अमेरिका में बढ़ते गन कल्‍चर से हर कोई परेशान है। खुद अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन भी...

    IndianLetter Web_Wing 9 April 2021 12:10 PM
  • Read More
    अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने पर लग सकती है रोक

    अफगानिस्तान (Afghanistan) से सेना वापस बुलाने की एक मई की समय-सीमा नजदीक आ रही है लेकिन ऐसा...

    IndianLetter Web_Wing 8 April 2021 3:01 PM
  • Read More
    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच न्यूजीलैंड ने 11 अप्रैल से भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थाई रूप से लगाया बैन

    भारत में कोरोना वायरस (Cornavirus in India) के बढ़ते प्रकोप के बीच न्यूजीलैंड ने 11 अप्रैल से...

    IndianLetter Web_Wing 8 April 2021 2:49 PM
  • Read More
    AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन और ब्लड क्लॉट्स के बीच स्पष्ट संबंध, यूरोपीय अधिकारी का सनसनीखेज खुलासा

    एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन लगवानेवालों में खून के थक्के की आशंकाओं के बीच बड़ी खबर सामने आई...

    IndianLetter Web_Wing 7 April 2021 10:57 AM
  • Read More
    बांगलादेश में दो जहाज की आपस में हुई भिडंत, हादसे में 26 लोगों की गई जान

    ढाका: बांगलादेश से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. नारायणगंज जिले में शीतलाख्या नदी में दो...

    IndianLetter Web_Wing 6 April 2021 10:55 AM
  • Read More
    ईरान में नवरोज के बाद संक्रमण की चौथी लहर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की इसकी पुष्टि

    कोरोना के मामलों में उछाल के चलते ईरान संक्रमण की चौथी लहर का सामना कर रहा है....

    IndianLetter Web_Wing 5 April 2021 11:33 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • 13 अप्रैल 2021 का राशिफल: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जानिए अपना राशिफल…..
    राशिफल13 April 2021 4:36 AM
  • लहसुन मेथी पनीर की रेसिपी
    पकवान12 April 2021 4:21 PM
  • क्या आप भी है 12वीं पास तो इस फिल्ड में बना सकते है करियर
    करियर12 April 2021 4:15 PM
  • एक ऐसा स्थान जहाँ इंसान नहीं बल्कि भूत-प्रेत कराते है भोजन
    इधर उधर की12 April 2021 4:08 PM
  • इन तत्वों की मदद से आपकी त्वचा हमेशा रहेगी जवान, ऐसे करें इस्तेमाल
    लाइफस्टाइल12 April 2021 4:00 PM

Entertainment

  • एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुई कोरोना वायरस से संक्रमित, क्वारंटीन दौरान सोशल मिडिया पर वीडियो की शेयर
    मनोरंजन12 April 2021 12:37 PM
  • प्रियंका चोपड़ा ने ‘बेटी’ डायना के साथ शेयर की फोटो, लिखा- मम्मी और मैं…
    मनोरंजन11 April 2021 11:28 AM
  • एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक ऐसा वीडियो की शेयर, जिसे देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देंखे वीडियो
    मनोरंजन10 April 2021 12:09 PM
  • यूजर्स ने प्रेग्नेंसी को लेकर दिया मिर्ज़ा से पूछे तीखे सवाल, अभिनेत्री ने दिया करार जबाव
    मनोरंजन9 April 2021 12:45 PM

Dharm

  • 13 अप्रैल 2021 का राशिफल: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जानिए अपना राशिफल…..
    राशिफल13 April 2021 4:36 AM
  • आज भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर सुने ये कथा
    धर्म12 April 2021 10:14 AM
  • 12 अप्रैल का राशिफल: आज बड़ी मुसीबत से घिर सकते हैं इस राशि के लोग
    राशिफल12 April 2021 10:00 AM
  • इस दिन है हनुमान जन्मोत्स्व, इन मन्त्रों का जरुर करें जाप
    धर्म11 April 2021 9:53 AM

Uttar Pradesh

  • वाराणसी: संक्रमित मामलों की संख्‍या 7500 से ऊपर, 24 घंटों में मिले 783 नए मरीज
    उत्तरप्रदेश12 April 2021 3:12 PM
  • चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से फ्लाईओवर का निर्माण लटका, LDA ने की 19 करोड़ रुपये की मांग
    उत्तरप्रदेश12 April 2021 3:07 PM
  • गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का टूटा रिकार्ड, एक दिन सामने आए 438 मरीज, तीन की मौत
    उत्तरप्रदेश12 April 2021 3:00 PM
  • कानपुर: कोरोना संदिग्धों को क्वारंटाइन करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले इतने उपद्रवियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई
    उत्तरप्रदेश12 April 2021 2:56 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations