प्रियंका चोपड़ा ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो एक डिजायनर नीरव मोदी के ज्वैलरी कलेक्शन को प्रमोट कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने एक्सेप्ट किया प्रोपोज़ल
इस वीडियो को उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे प्रियंका ने कैप्शन दिया है- सभी भविष्य के पतियों के लिए यहां कुछ प्रपोजल गोल्स हैं
आप भी देखें ये वीडियो..
इस वीडियो में आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे जो हीरे की अंगूठी देकर प्रियंका को प्रपोज़ कर रहे हैं और जवाब में प्रियंका ने भी हां कर दिया है। इस एड में सिद्धार्थ प्रियंका का इंतजार करते हुए और उनके लिए रोमांटिक प्रपोजल बनाते हुए नजर आते हैं। प्रियंका बताती हैं कि कैसे हां कहने के बाद लोग उनपर अपना अधिकार समझने लगते हैं और अब वो किसी को हां नहीं कहेंगी। इसके बाद सिद्धार्थ उन्हें प्रपोज़ करते हैं और प्रियंका हां कर देती हैं। ये वीडियो काफी रोमांटिक और मज़ेदार है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS