नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है। गणेशोत्सव से लेकर दुर्गापूजा, ईद से लेकर दिवाली यहां पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है। रविवार को फिल्म जगत के सितारे भी दिवाली की खुशियों से ओतप्रोत नजर आए। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, मगर घर से दूर रहते हुए भी उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं अपने ही अंदाज में दी है।
इन तस्वीरों से जानें अदिति राव हैदरी के बारे में कम चर्चित बातें!
प्रियंका ने फैंस के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, ‘सभी को दिवाली की अनेक शुभकामनाएं। आप सभी के सारे सपने पूरे हों। ईश्वर आपको प्रेम, बरकत और खुशियां दें।’ आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वो हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आएंगी। फिलहाल आप देखिए वो वीडियो जो प्रियंका ने शेयर किया है।
जन्मदिन पर खास: रवीना टंडन का 42वां जन्मदिन, देखें उनकी कुछ खूबसूरत तसवीरें!
Wishing everyone a very happy Diwali… May all your dreams come true and may you be blessed with love, luck and light! pic.twitter.com/jSGBeUYxBc
— PRIYANKA (@priyankachopra) October 30, 2016
देखें: टीआरपी क्वीन मौनी रॉय की ज़िन्दगी की कुछ खूबसूरत तसवीरें!
Facebook
Twitter
Google+
RSS