दुनिया भर में एेसे कई कानून है जिसे सुनकर काफी हैरानी होती है। आज हम आपको एक एेसे देश के बारे में बताएंगे, जहां लड़कियों को पुलिस में भर्ती होेने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। यहीं ही नहीं उनका सुंदर होना भी जरूरी है। हम बात कर रहे है इंडोनेशिया की, जहां पुलिस में भर्ती होने के लिए एक अनोखा टेस्ट दिया जाता है। यहां की महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट पास करना पड़ता है।
पुलिस में भर्ती होने के लिए यहां महिला उम्मीदवारों को सेलेक्शन कमेटी के सामने अपने खूबसूरती का प्रदर्शन भी करना पड़ता है। इस सेलेक्शन की खास बात यह हैं कि इस कमेटी में सिर्फ पुरुष ही होते हैं। इस दौरान सिर्फ उसी लड़कियों को सेलेक्ट किया जाता है जो सुंदर दिखती हैं। इस टेस्ट को पास करके ही लड़कियां पुलिस में भर्ती होती हैं। आपको बता दें कि इंडोनेशिया की मार्डन पुलिस फोर्स देश की आजादी के बाद 1946 में बनी थी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS