मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर सिर्फ इसलिए घायल कर दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बेटी के पैदा होने से पति नाराज चल रहा है। कुछ दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था। जिससे पत्नी ने पति के ऊपर कानूनी कार्रवाई कर दी।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, नागफनी के रहने वाली नादर की शादी थाना मुगलपुरा के राजअली से तीन साल पहले हुई थी। नादरा के पिता हाथ के पंखे बनाने का काम करते थे। शादी के 2 साल बाद नादरा ने एक बेटी को जन्म दिया जिस पर नादरा का पति राजअली और उसके परिजन नाराज हो गए।
इसे भी पढ़िए: सांपनाथ और नागनाथ का सफाया करके ही दम लेगी बीजेपी: केशव मौर्य
इसके बाद नाराज पति दिल्ली चला गया। जब वह वापस लौटा तो नारदा को उसके पास से एक महिला का फोटो मिली। जिस पर नादरा ने आपत्ति जताई। इस बात से नाराज राजअली ने मार पिटा कर उसे 10 महीने पहले घर से निकाल दिया। जिस पर नादरा के घर वालों ने पुलिस को शिकायत कर दी। रविवार की रात रजाअली अपने भाई और पिता के साथ नादरा के घर पहुंच गया और कानूनी कार्यवाही करने से मना करने लगा।
जिस पर नादरा ने मना कर दिया। इस बीच पति रजाअली ने चाकू से हमला कर दिया। नादरा ने पुलिस से फिर शिकायत की पुलिस ने नादरा का मेडिकल करा कर क़ानूनी कार्यवाही की बात कह रही है। नागफनी थाने के इन्स्पेक्टर राजेश सिंह चौहान ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति, देवर, ससुर व दो अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
पंजाब में भी दिखा ऐसा ही मामला
आपको बता दें कि एक ऐसा ही मामला पंजाब में भी देखने को मिला है। जहां बेटा न होने पर ससुराल वालों के तानों से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। शादीशुदा महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना मोती नगर पुलिस ने पति, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान राजवंत कौर के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़िए: एक राजा ने अपनी रानी को दिया था इतना प्यारा गिफ्ट जिसे कोई सोच भी नहीं सकता था
उसके जीजा सरविंदर सिंह निवासी भैणी साहिब, लुधियाना ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी साली की शादी 14 वर्ष पहले शहीद भगत सिंह कॉलोनी के गुरदेव सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके घर में 2 बेटियां पैदा हुई। इसके बाद राजवंत के पति, सास व ननद उसे लड़कियां पैदा होने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इसी से दुखी होकर उसने गत दिवस आत्महत्या कर ली।
Facebook
Twitter
Google+
RSS