लुधियाना : रविवार को पंजाब के लुधियाना में पहुंचे अरविंद केजरीवाल को महिलाओं का विरोध सहना पड़ा। उनके खिलाफ न केवल शहर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की वहीं काले झंडे भी दिखाते हुये अरविंद को वापस जाने के लिये कहा। बावजूद इसके अरविंद ने चुनावी मेनिफेस्टो को जारी किया।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब दौरे पर है। उन्होंने लुधियाना में चुनावी वादे करते हुये कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ खूब जहर उगला। अरविंद का विरोध करने वाली कांग्रेसी महिलाओं को पुलिस ने बमुश्किल हटाया और उन्हें घेरे में आयोजन स्थल तक ले जाया गया।
महिलाओं के विरोधी है केजरी
विरोध करने वाली कांग्रेसी महिलाओं ने काले झंडे के साथ ही आरोपों की झड़ी लगा दी। महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को महिला विरोधी करार दिया और लुधियाना में प्रवेश करने से रोका। चुनावी मेनिफेस्टो को जारी करते हुये केजरीवाल ने पंजाब का विकास करने का भी वादा किया।
Facebook
Twitter
Google+
RSS