• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

राजनीति

पंजाब: कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिताई रात

पंजाब: कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिताई रात
Desk
15 October 2016 10:17 PM

पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल और विपक्षी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को हुई झड़प को रोकने में विफल और उसके बाद कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार की रात मुख्यमंत्री बादल के सरकारी निवास के बाहर बिताई.

वे रातभर नारेबाजी करते रहे. उनका प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है. कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सत्तारूढ़ दल से मिलीभगत का आरोप लगाया है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए उच्च-सुरक्षा वाले सेक्टर-2 क्षेत्र को आंशिक रूप से अवरुद्ध कर दिया गया था, जहां बादल का निवास है.

वहीं, मुख्यमंत्री आवास के बाहर शुक्रवार को इस प्रदर्शन में युद्ध के शहीदों और ड्यूटी पर जान गंवाने वाले होमगार्ड कर्मियों के परिवार भी शामिल हुए.

इस क्षेत्र में हालांकि धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं, पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार दोपहर से अपना विरोध शुरू किया था और रात भर इसे जारी रखा.

बादल गुरुवार शाम को अपने निवास से बाहर आए और पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा को लुधियाना में दशहरा की पूर्व संध्या पर अकाली दल की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं और विपक्षी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़पों की जांच का आदेश दिया.

बादल के निर्देश के बाद डीजीपी सोमवार शाम हुई घटना की जांच के लिए लुधियाना रवाना हो गए.

बादल ने मीडिया से कहा, “मैंने पुलिस महानिदेशक से घटना की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है.”

लुधियाना में कांग्रेस नेताओं ने पंजाब में नशीली दवाओं पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार की कथित विफलता को लेकर दशहरा समारोह के दौरान रावण के रूप में एक ‘चित्ता’ (पंजाब में आम बोलचाल की भाषा में नशीली दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द) का पुतला बनाया था.

इस झड़प में लुधियाना शहरी इकाई के अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी सहित कुछ कांग्रेसी नेता घायल हो गए. कांग्रेस नेताओं के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे.

पंजाब पुलिस ने बाद में एक युवा कांग्रेस नेता परमिंदर लापरान को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही पांच अन्य कांग्रेस नेताओं पर भी मामले दर्ज किए.

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लुधियाना के पुलिस आयुक्त जतिंदर सिंह ओलख और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जसविंदर सिंह अकाली दल के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं.

Related Items
राजनीति
15 October 2016 10:17 PM
Desk

Related Items

More in राजनीति

  • Read More
    पीएम मोदी की दाढ़ी पर सियासी घमासान, थरूर से बोले मुरलीधरन- ‘अपना इलाज करवाइए’

    केंद्रीय संसदीय और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V Muralidharan) ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

    IndianLetter Web_Wing 4 March 2021 12:12 PM
  • Read More
    चिराग पासवान को बड़ा झटका, 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

    2019 के विधानसभा चुनावों के दौरान एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान को...

    IndianLetter Web_Wing 3 March 2021 12:18 PM
  • Read More
    बंगाल चुनाव: TMC को मिला तेजस्वी का साथ, कहा- अनुभव के आधार पर ममता को बनाये सीएम

    उत्तर प्रदेश और बिहार के दो दिग्गज नेताओं ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 11:39 AM
  • Read More
    यूपी के सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा, मालदा में आज करेंगे चुनावी रैली

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में आज...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 11:34 AM
  • Read More
    कोसी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल

    बिहार के कोसी क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पार्टी के कई नेताओं ने रविवार...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 11:56 AM
  • Read More
    केरल में अप्रैल की इस तारीख से विधानसभा चुनाव का होगा आयोजन

    6 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के लिए चुनाव होंगे, चुनाव आयोग ने घोषणा की है।...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 11:58 AM
  • Read More
    बंगाल-असम सहित 5 राज्यों में चुनावी संग्राम, आज प्रेस वार्ता में चुनाव तारीखों की हो सकती है घोषणा

     पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है....

    IndianLetter Web_Wing 26 February 2021 12:38 PM
  • Read More
    यूपी: ममता सरकार को चुनौती देने मालदा जाएंगे सीएम योगी, भाजपा करेगी करीब 1500 रैली

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहत के बीच बेहद सक्रिय हो चुकी भारतीय जनता पार्टी के...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 12:48 PM
  • Read More
    कभी राहुल गांधी के ख़ास रहे अशोक तंवर अब कांग्रेस के खिलाफ बना रहे पार्टी, जानिए…..

    दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से छात्र राजनीति करते हुए कांग्रेस में बड़े ओहदे तक...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 11:21 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • डिनर में बनाए टेस्टी पनीर भुर्जी
    पकवान4 March 2021 4:28 PM
  • UBTER स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के लिए आज है आवेदन का अंतिम अवसर, तुरंत करें अप्लाई
    करियर4 March 2021 4:19 PM
  • 10 सेकेंड का ये वीडियो क्लिप, बिका 48 करोड़ रुपये में…., जाने क्या है खास
    इधर उधर की4 March 2021 4:04 PM
  • चोट के निशानों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स
    लाइफस्टाइल4 March 2021 3:54 PM
  • कॉफ़ी के अधिक सेवन से हो सकती है परेशानी
    हेल्थ4 March 2021 3:34 PM

Entertainment

  • जावेद अख्तर पंहुचे सुप्रीम कोर्ट, कंगना की ट्रांसफर याचिका को लेकर कैविएट की दाखिल
    मनोरंजन4 March 2021 12:22 PM
  • कंगना रनोट ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा, एक्ट्रेस के जींस विज्ञापन पर ट्वीटकर कही ये बात
    मनोरंजन3 March 2021 2:09 PM
  • बॉबी देओल को मिला बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड, कहा- ‘कभी हार नहीं माननी चाहिए’
    टॉप समाचार2 March 2021 11:46 AM
  • अमिताभ बच्चन की सर्जरी सक्सेसफुल! फैंस को दिया धन्यवाद
    मनोरंजन1 March 2021 12:25 PM

Dharm

  • इन तीन चीजों से दूर रहने मां लक्ष्मी की मिलती है कृपा
    धर्म4 March 2021 9:56 AM
  • 4 मार्च का राशिफल: जानें आज का अपना राशिफल
    राशिफल4 March 2021 6:34 AM
  • 10 मार्च को है इया माह का पहला प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
    धर्म3 March 2021 9:04 AM
  • 3 मार्च 2021 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
    राशिफल3 March 2021 6:15 AM

Uttar Pradesh

  • वाराणसी में कोविड-19 वैक्‍सीन लगाने के लिए पंजीकरण में देरी पर नाराज लोगों ने CMS का किया घेराव
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:57 PM
  • लखनऊ: होटल रेडिसन में नौ रसोइये RTPCR जांच में आए निगेटिव, एक्ट्रेस महिमा चौधरी के जाने के बाद रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:52 PM
  • गोरखपुर में नर्तकी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, चौकी प्रभारी व सिपाही पर मुकदमा दर्ज
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:36 PM
  • प्रेमी युगल ने मुंबई-हावड़ा रेल रूट पर पर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पुलिस कर रही जांच
    उत्तरप्रदेश4 March 2021 1:32 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations