आज के दौड़ में पैसा कमाना बहुत मुश्किल काम है। दिन-रात मेहनत के बाद भी आम आदमी अपना घर ठीक से नहीं चला पाता है। आपकी आय दिनों-दिन भले ही घट रही हो, लेकिन लक्ष्मी नेताओं पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान चल रही हैं। उनकी संपत्ति में दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की संपत्ति महज पांच साल में 613 फीसदी बढ़ गई। ऐसा नहीं है कि लक्ष्मी सिर्फ मुलायम सिंह पर ही मेहरबान हैं। सोनिया गांधी से लेकर तमाम बड़े नेताओं की संपत्ति में 573 फीसदी से लेकर हजार फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा भी लिस्ट में कई बड़े नाम हैं जिनकी संपत्ति एक हजार फीसदी ज्यादा हो गई। यह जानकारी एक मीडिया समूह की ओर से आरटीआई और अन्य सूत्रों से इकट्ठा की गई है।
एक नजर नेताओं की बढ़ी संपत्ति पर
नेता पहले अब
वरुण गांधी 4 करोड़ 92 लाख रुपये(2009) 35 करोड़ 73 लाख रुपये(2014)
सोनिया गांधी 1 करोड़ 37 लाख रुपये(2009) 09 करोड़ 28 लाख रुपये(2014)
मुलायम सिंह – 2 करोड़ 23 लाख रुपये(2009) 15 करोड़ 96 लाख रुपये(2014)
शत्रुघन सिन्हा 15 करोड़ रुपये (2009) 131 करोड़ रुपये (2014)
सतीश चंद्र मिश्रा 24 करोड़ 18 लाख(2010) 193 करोड़ रुपये(2016)
Facebook
Twitter
Google+
RSS