देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में फ़िलहाल ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में ज्यादा कोहरा नहीं रहेगा। जिससे यहां के लोगों को थोड़ी राहत जरुर मिल जाएगी।
मौसम विभाग ने तेज़ हवा चलने की बात कही
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी हवा की रफ्तार बढ़ने से यह संभावना बन रही है। पर्वतीय और मैदानी दोनों ही इलाकों में गुनगुनी धूप निखरी रहेगी। हालांकि, तापमान में एक से लेकर तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अलबत्ता, 16 दिसंबर से हवा की गति मंद पड़ने से मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने की संभावना है।
मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही सोमवार से वातावरण में सर्द हवा ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। इससे ठंडक में भी इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिमी हवा की गति तेज हुई है, जो ठंडक लेकर आ रही है। यह सिलसिला अगले तीन दिन तक बना रहेगा। परिणामस्वरूप मैदानी क्षेत्रों को कोहरे से निजात मिली रहेगी। न्यूनतम तापमान में एक से दो और अधिकतम पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS