• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

विश्व

धरती को आने वाले वक्त में आग के गोले में तब्दील कर सकता है ग्लोबल वॉर्मिंग, मानवता पर बड़ा खतरा

धरती को आने वाले वक्त में आग के गोले में तब्दील कर सकता है ग्लोबल वॉर्मिंग, मानवता पर बड़ा खतरा
IndianLetter Web_Wing
1 December 2019 11:37 AM

ग्लोबल वॉर्मिंग से वातावरण में होने वाले परिवर्तनों से मानवता के भविष्य को खतरा हो सकता है। एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एक दशक पहले पहचाने गए जलवायु टिपिंग बिंदुओं में से आधे से अधिक अब भी सक्रिय हैं। जलवायु प्रणाली में टिपिंग बिंदु एक सीमा है, जो जब पार हो जाती है तो पूरे सिस्टम में बड़े परिवर्तनों की आशंका बढ़ जाती है।

नेचर नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अमेजन के वर्षावनों को नुकसान पहुंचा है और अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की बर्फ की चादरें भी खतरे में हैं। पुराने अध्ययनों के मुकाबले वर्तमान में ये क्षेत्र अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा, ‘सक्रिय टिपिंग बिंदुओं में आर्कटिक की समुद्री बर्फ, गर्म-पानी के कोरल, बोरियल वन और अटलांटिक मेरिडेशनल ओवरवटिर्ंग सकरुलेशन यानी समुद्र के पानी की सतह और गहरे धाराओं का प्रवाह) शामिल है, जिनमें समय के साथ-साथ जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों का उत्सजर्न बढ़ने का असर ग्लेशियरों और वर्षावनों में साफ देखने को मिल रहा है।

बीते दिनों अमेजन के वर्षावनों में लगी भयावह आग और लगातार पिघलते ग्लेशियर इस बात का सुबूत हैं कि ग्लोबल वार्मिग का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, समय-समय पर घटित होने वाली चरम मौसमी आपदाएं इसका अहसास जरूर करवा जाती हैं कि मनुष्य द्वारा पृथ्वी का दोहन किस कर बढ़ रहा है। इस तरह की घटनाएं साल-दर-साल भयावह रूप ले रही हैं।

बढ़ता मानव दबाव भी है कारण

जर्मनी के पोस्टडैम इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इम्पेक्ट रिसर्च के निदेशक जोहान रॉकस्ट्रॉम ने कहा, ‘ये घटनाएं पृथ्वी पर मानव दबाव के कारण घट रही हैं, जो समय से साथ-साथ बढ़ती जा रही हैं।’ एक बयान में रॉकस्ट्रॉम ने कहा कि हम यह भी स्वीकार करना चाहिए कि हम ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों की भयावहता का सही आकलन नहीं कर पाए। यदि हम समय रहते सटीक अनुमान लगा पाते तो शायद स्थिति आज इतनी खराब नहीं होती। उन्होंने कहा कि हालांकि, अब भी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। यदि आज भी हम अपने ग्रह को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हो जाएं और इस दिशा में सही तरीके से काम करने लगें तो परिस्थितियां बहुत हद तक बदल सकती हैं।

गैसों के उत्सर्जन में कटौती जरूरी

रॉकस्ट्रॉम ने कहा, ‘टिपिंग प्वाइंट को बचाने के लिए वैज्ञानिकों को चाहिए कि वह तत्काल ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए उपयुक्त सुझाव दें ताकि पृथ्वी को गर्म ्रग्रह बनने से रोका जा सके।’ उन्होंने कहा कि यदि हम इस दिशा में उचित कदम नहीं उठा पाए तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब पूरी पृथ्वी आग के गोले के समान हो जाएगी।

Related Itemsधरती को आने वाले वक्त में आग के गोले में तब्दील कर सकता है ग्लोबल वॉर्मिंगमानवता पर बड़ा खतरा
विश्व
1 December 2019 11:37 AM
IndianLetter Web_Wing

Related Itemsधरती को आने वाले वक्त में आग के गोले में तब्दील कर सकता है ग्लोबल वॉर्मिंगमानवता पर बड़ा खतरा

More in विश्व

  • Read More
    बोरिस जॉनसन को बहुमत मिलता दिख रहा ब्रिटेन चुनाव में: शुरुआती रुझान

    ब्रिटेन चुनाव के नतीजे आज आएंगे. 650 सीटों पर चुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है....

    IndianLetter Web_Wing 13 December 2019 9:51 AM
  • Read More
    पाकिस्तान में एड्स के रोगियों की संख्या बढ़ी, 165000 लोग संक्रमित

    पाकिस्तान में एचआईवी/एड्स के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है. एचआईवी/एड्स के रोगियों की संख्या वर्तमान...

    IndianLetter Web_Wing 11 December 2019 12:08 PM
  • Read More
    इस साल न्‍यूजीलैंड समेत कई देश बने भीषण आतंकी हमलों के शिकार, मारे गए सैकड़ों बेकसूर

    साल 2019 जाने को है। इस साल हुए आतंकवादी घटनाओं एवं विस्‍फोटों में कई बेकसूर नागरिकों की...

    IndianLetter Web_Wing 10 December 2019 11:58 AM
  • Read More
    स्कूल में प्रदर्शनकारियों ने छोड़े बम, हांगकांग पुलिस ने किए डिफ्यूज

    हांगकांग में पिछले काफी महीनों से लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच हांगकांग पुलिस...

    IndianLetter Web_Wing 10 December 2019 11:53 AM
  • Read More
    अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन, इमरान के खिलाफ लगे नारे

    पाकिस्तान प्रायोजित आ’तंकवाद के विरोध में भारतीय अमेरिकियों ने रविवार को वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर...

    IndianLetter Web_Wing 9 December 2019 12:43 PM
  • Read More

    सिर्फ 34 साल की उम्र में प्रधानमंत्री! जी हां, सना मारिन फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री बनी हैं...

    IndianLetter Web_Wing 9 December 2019 11:56 AM
  • Read More
    अब लंदन में नवाज शरीफ का इलाज संभव नहीं, जा सकते हैं अमेरिका

    पाकिस्‍तान के  पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  (Nawaz Sharif) को इलाज के लिए लंदन से अमेरिका ले जाया...

    IndianLetter Web_Wing 9 December 2019 11:54 AM
  • Read More
    यहां…की महिलाएं अपनी खुशी से जीना चाहती हैं अपनी जिन्दगी

    कोरियाई प्रायद्वीपीय देश उत्‍‍‍‍तर कोरिया को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं दक्षिण कोरिया...

    IndianLetter Web_Wing 8 December 2019 1:35 PM
  • Read More
    ट्रंप पर किम जोंग उन का जवाबी हमला, कहा- सठिया गए हैं ट्रंप

     उत्तर कोरियाई सरकार व अमेरिकी राष्‍ट्रपति के बीच शब्‍दों की जंग चल रही है। दरअसल, कुछ दिनों...

    IndianLetter Web_Wing 7 December 2019 11:19 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया डेविड वार्नर ने रचा इतिहास
    खेल14 December 2019 2:53 PM
  • मोदी सरकार को संविधान की परवाह नहीं: सोनिया गांधी
    टॉप समाचार14 December 2019 2:46 PM
  • कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती: अनिल विज
    राज्य14 December 2019 2:35 PM
  • सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पीएम मोदी के कार्यक्रम से दूरी बना ली
    उत्तरप्रदेश14 December 2019 2:24 PM
  • आरएसएस में दम है तो खुद को राजनीतिक दल घोषित करे: CM अशोक गहलोत
    राजनीति14 December 2019 2:07 PM

Entertainment

  • हिमाचल में बढ़ती सर्दी को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया
    मनोरंजन14 December 2019 1:19 PM
  • नागरिकता संशोधन कानून पर निशाना साधा अभिनेता जावेद जाफरी ने
    मनोरंजन14 December 2019 12:20 PM
  • बालाकोट एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाने जा रहे: संजय लीला भंसाली
    मनोरंजन13 December 2019 1:53 PM
  • Neha Kakkar के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुई लूट, चला गया लाखों का माल
    मनोरंजन11 December 2019 4:34 PM

Dharm

  • गुरुवार को भूलकर भी न करें ये 6 काम, घट सकती है बड़ी घटना…
    धर्म11 December 2019 12:26 PM
  • राशिफल: इन राशिवालों के लिए आज दिन रहेगा शुभ, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
    धर्म10 December 2019 10:46 AM
  • प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन है महत्वपूर्ण, आज करें शिव-पार्वती की आराधना
    धर्म9 December 2019 12:26 PM
  • जानिए…दिसंबर महीने के दूसरे हफ्ते के प्रमुख व्रत और त्योहार
    धर्म8 December 2019 11:46 AM

Uttar Pradesh

  • सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पीएम मोदी के कार्यक्रम से दूरी बना ली
    उत्तरप्रदेश14 December 2019 2:24 PM
  • राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए: रीता बहुगुणा जोशी
    उत्तरप्रदेश14 December 2019 1:38 PM
  • सुशासन की ठोस नींव कानून के राज पर ही स्थापित हो सकती: CM योगी
    उत्तरप्रदेश14 December 2019 1:30 PM
  • शिक्षकों को मिड-डे मील से मुक्त करने की योजना बना रही योगी सरकार
    उत्तरप्रदेश14 December 2019 12:28 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2017 Indian Letter | Designed, Developed & Promoted by Pathak IT Ventures Private Limited