नई दिल्ली। कई राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके दो साल से फरार चल रहे एक अपराधी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि हत्या की कोशिश, लूट और उगाही के नौ मामलों में वांछित नफे सिंह को पश्चिम विहार के केशोपुर बस अड्डे से शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया।
पुलिस इससे पहले नफे सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम भी रख चुकी है। कुख्यात माफिया मंजीत महल का सहयोगी रह चुके नफे सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दो माफिया गिरोहों के बीच हुए कत्लेआम का हिस्सा रह चुका है।
रेप के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म से जुड़े मामले में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा था कि इस घटना की जानकारी 18 फरवरी को सामने आई। नेहरू नगर के पीजीडीएवी कॉलेज की पीड़ित छात्रा (20) ने अपने छह दोस्तों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थाी। इन पर फरीदाबाद में पीड़िता से रेप करने का आरोप है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS