नई दिल्ली। भारत में देह व्यापार एक आम बात हो गई है। हर दूसरा आदमी औरत इसकी गिरफ्त में है। वहीं देह व्यापार में एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त आफाक दंपति को हिरासत में लिया है। इन दंपति के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त आफाक दंपति के खिलाफ चार्जशीट में कई सनसनीखेज बातों का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें : बहुत जरूरी है ये वीडियो देखना, सामने आ जाएगा गुरमेहर की जिंदगी का सच
चार्जशीट के अनुसार, जीबी रोड पर देह व्यापार के लिए लाई गई नाबालिग लड़कियों को अफाक दंपति हार्मोन और नशे का इंजेक्शन देकर जवान बनाने की कोशिश करते थे। जिसके बाद उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, पुलिस ने दायर चार्जशीट में बताया कि देह व्यापार का विरोध करने पर लड़कियों को जबरन ड्रग्स दिया जाता था। नशे की आदी होने पर वह धीरे-धीरे इस धंधे में शामिल हो जाती थीं। लड़कियों को ड्रग्स और इंजेक्शन देकर जवान बनाने का यह काम अफाक की पत्नी शायरा बेगम की देखरेख में होता था। तीस हजारी अदालत में दायर की गई चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति दो दशक में तीन हजार से भी ज्यादा लड़कियों को देह व्यापार में धकेल चुका है।
पुलिस के पास 125 गवाह
पुलिस ने 20 फरवरी को मकोका के तहत दर्ज इस मामले में 3895 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस केस में पुलिस के पास 125 से अधिक गवाह हैं। इस मामले में कुल 13 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें से अफाक दंपति सहित अभी तक कुल दस आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास गवाह के तौर पर 12 पीड़ित लड़कियां हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में केजरीवाल सरकार का ‘काम बोल’ रहा है, देखिए काफी कुछ फ्री कर दिया
हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इनकी पहचान उजागर नहीं की है। दंपति के एजेंट्स अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार के लिए दिल्ली लेकर आते थे। वह लड़कियों को अच्छी नौकरी या शादी का झांसा देकर यहां लाते थे। यहां लाकर लड़कियों को कोठे पर बेच दिया जाता था। लड़कियों की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक लगाई जाती थी। लड़कियों की उम्र, शरीर, चेहरा आदि को ध्यान में रखते हुए उनकी कीमत तय की जाती थी।
मास्टरमाइंड बढ़ई का काम करता था
इस गिरोह का मास्टरमाइंड यूपी के रामपुर का रहने वाला अफाक हुसैन साल 1998 तक जीबी रोड पर बढ़ई का काम करता था। वहीं शायरा बेगम देह व्यापार में लिप्त थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने जीबी रोड पर साल 2003 में पहला कोठा खरीदा था। फिलहाल, आरोपी दंपति के पास छह कोठे हैं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS