• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

उत्तरप्रदेश

देश ही नहीं दुनिया भर में पसंद की जाती है पीलीभीत की बांसुरिया

देश ही नहीं दुनिया भर में पसंद की जाती है पीलीभीत की बांसुरिया
IndianLetter Web_Wing
27 January 2021 5:31 PM
  • कान्हा की बांसुरी,सिर्फ राधा ही नहीं फ्रांस, इटली यूएस भी मुरीद
  • हुनर हाट में लगे पीलीभीत के स्टाल पर भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे बांसुरी के कद्रदान
  • पीलीभीत का ओडीओपी उत्पाद घोषित होने से कारोबार में लौटी रौनक

लखनऊ,  कान्हा की बांसुरी। इसकी धुन सिर्फ राधा, गोकुल के ग्वाल-बालों और गायों को ही नहीं पूरे देश और दुनिया को पसंद है। फिलहाल खास तरह की ये बांसुरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बनती है। वहां बनी बांसुरी के मुरीद देश में ही नहीं सात समुंदर पार फ्रांस, इटली और अमेरिका सहित कई देश है। योगी सरकार ने बांसुरी को पीलीभीत का एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) घोषित कर रखा है।

अवध शिल्प ग्राम के हुनर हाट में ओडीओपी की दीर्घा में एक दुकान बांसुरी की भी है। यह दुकान पीलीभीत के बशीरखां मोहल्ले में रहने वाले, बांसुरी बनाने वाले इकरार नवी की है।नवी अपने नायाब किस्म की बांसुरियों के लिए कई पुरस्कार भी पा चुके हैं। उनके स्टाल में दस रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की बांसुरी मौजूद है। बांसुरी बनाना और बेचना उनका पुस्तैनी काम है। इकरार नवी कहते हैं कि बांसुरी तो कन्हैया जी (भगवान कृष्ण) की देने है जो लोगों की रोजी रोटी चला रही हैं। और बांसुरी कारोबार पर आए संकट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडीओपी के जरिये दूर किया है।

इकरार बताते हैं कि पीलीभीत में आजादी के पहले से बांसुरी बनाने का कारोबार चलता आ रहा है। पीलीभीत की बनी बांसुरी दुनिया के कोने-कोने जाती हैं। पीलीभीत की हर गली- मोहल्ले में पहले बांसुरी बनती थी, लेकिन अब बहुत लोगों ने यह काम छोड़ दिया है। इकरार कई साइज की बांसुरी बना लेते हैं। इसमें छोटी साइज से लेकर बड़ी साइज की बांसुरी शामिल है। बांसुरी 24 तरह की होती है। उनमें छह इंच से लेकर 36 इंच तक की बांसुरी आती है। इकरार बताते हैं कि वह एक दिन में करीब ढ़ाई सौ बांसुरी बना लेते हैं।

इकरार बांसुरी कारोबार के संकट का भी जिक्र करते हैं। वह बताते हैं कि बांसुरी जिस बांस से बनती है, उसे निब्बा बांस कहते हैं। वर्ष 1950 से पहले नेपाल से यह बांस यहां आता था, लेकिन बाद के द‍िनों में नेपाल से आयात बंद हो गया। इसके बाद असम के सिलचर से निब्‍बा बांस पीलीभीत आने लगा। पीलीभीत से छोटी रेल लाइन पर गुहाटी एक्‍सप्रेस चला करती थी, इससे सिलचर से सीधे कच्‍चा माल (निब्‍ब बांस) पीलीभीत आ जाता था। इससे बहुत सुविधा थी, लेकिन 1998 में यह लाइन बंद हो गई। यहीं से दिक्‍कत की शुरुआत हो गई। और हजारों लोगों ने बांसुरी बनाने से तौबा कर ली।

हमारे कारोबार को सीएम योगी ने दी ओडीओपी कि संजीवनी
इकरार के अनुसार बांसुरी को ओडीओपी से जोड़े जाने से इस कारोबार को नया जीवन मिला है। बांसुरी हर कोई बजा सकता है, खरीद सकता है। बच्चों को बांसुरी बहुत पसंद है। हर माँ बाप अपने बच्चे को बांसुरी खरीद कर देता ही देता है। इकरार को लगता है कि हर व्यक्ति ने एक बार तो बांसुरी बजाई ही होगी। इकरार बताते हैं बीते साल उन्होंने यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दो लाख रुपये बांसुरी बेच कर हासिल किये थे। इस बार भी उनको अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

इकरार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस बात के लिए बहुत आभार जताते हैं कि उनके प्रयास से बांसुरी कारोबार की समस्याओं का निदान तो हुआ ही है, ओडीओपी योजना के जरिये उन्हें बांसुरी बेचने का नया मंच भी मिला है। प्रदेश सरकार की ओडीओपी मार्जिन मनी स्कीम, मार्केटिंग डेवलेप असिस्टेंट स्कीम और ई-कॉमर्स अनुदान योजनाओं से भी बांसुरी कारोबार को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिली। जिसके चलते बांसुरी कारोबार में रौनक आ गई है। और सात समुंदर पार पीलीभीत की बांसुरी की स्वरलहरी गूंजेगी रही है। लखनऊ के लोगों को भी पीलीभीत की बांसुरी भा रही है।

मालूम हो कि अवध शिल्पग्राम में लगे इस हुनर हाट में आने अधिकांश लोग यूपी के ओडीओपी उत्पादों की जमकर खरीद कर रहें हैं। यहां तमाम स्टालों में सूबे के सभी जिलों के ओडीओपी उत्पाद अपनी पूरी रेंज में उपलब्ध हैं।

Related Itemsदेश ही नहीं दुनिया भर में पसंद की जाती है पीलीभीत की बांसुरिया
उत्तरप्रदेश
27 January 2021 5:31 PM
IndianLetter Web_Wing

Related Itemsदेश ही नहीं दुनिया भर में पसंद की जाती है पीलीभीत की बांसुरिया

More in उत्तरप्रदेश

  • Read More
    आपदा में भी यूपी ने बनाया अवसर, GSDP में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद प्रतिकूल समय में भी शांत रहकर अपने काम को काफी बेहतर ढंग...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 3:46 PM
  • Read More
    CM योगी ने वाराणसी में किया संचारी रोग अभियान का आगाज, बोले- यूपी में न्यूनतम स्तर पर कोरोना

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को संचारी रोग अभियान...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 3:40 PM
  • Read More
    अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड ब्रांड डोनर एंड गायरोज का पहला आउटलेट डिवाइन लाइफ हर्बल के सहयोग से लखनऊ में खुला

    लखनऊ, फरवरी , 2021: राजधानी के खाने के शौकीनों के फेवरिट डेस्टिनेशन में एक नया और लजीज...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 11:27 AM
  • Read More
    लखनऊ में BDS छात्रा की हत्या मामले में FIR दर्ज, कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप

    करियर डेंटल कालेज की बीडीएस छात्रा ज्योति वर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 2:16 PM
  • Read More
    गोरखपुर के AP पब्लिक स्‍कूल प्रबंधक ने दुष्कर्म पीडि़ता को तेजाब से जलाने की दी धमकी

    दुष्कर्म के आरोपित स्कूल प्रबंधक ने पीडि़त के घर धमकी भरा पत्र और आपत्तिजनक फोटो भेजवाया है।...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 1:59 PM
  • Read More
    ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की गई जान, कानपुर के रामादेवी फ्लाईओवर पर लगा जाम

    हाइवे पर रामादेवी स्थित फ्लाइओवर पर शनिवार की सुबह ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी और...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 1:47 PM
  • Read More
    प्रयागराज: माघ पूर्णिमा पर मेला के कल्‍पवासी शिविर में लगी आग, छह टेंट जलकर राख

    प्रयागराज माघ मेला स्थित कल्पवासी थाना क्षेत्र के तुलसी मार्ग चौराहे के समीप शनिवार सुबह एक कल्पवासी...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 1:39 PM
  • Read More
    यूपी के मुजफ्फरनगर में दारू पार्टी के दौरान गोली चलने से किशोर की हुई मौत का वीडियो वायरल

    नशे की हालत में अवैध असलहे का प्रदर्शन का अंजाम बेहद दुखद होता है। मुजफ्फरनगर में हत्या...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 1:33 PM
  • Read More
    इन राज्यों से यूपी आने वाले विमान यात्रियों का होगा कोविड-19 टेस्ट

    महाराष्ट्र और केरल से उत्तर प्रदेश आने वाले विमान यात्रियों का कोरोना टेस्ट होना शुरू होगा। जी...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 10:37 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • चावल और रवे के डोसे खाकर बोर हो गए हैं तो बनाए मूंग डोसा
    पकवान28 February 2021 4:45 PM
  • आज ही बनाकर खाये ‘कॉर्न पकौड़ा’
    पकवान28 February 2021 4:41 PM
  • घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर रिश्तेदार को मारी गोली
    अपराध28 February 2021 4:34 PM
  • जापान के लोग इस तरह कम करते है अपना मोटापा, फिर कभी नहीं बढ़ता वजन
    हेल्थ28 February 2021 4:31 PM
  • पेट्रोल हुआ 100 के पार तो युवक ने बांटे लड्डू
    इधर उधर की28 February 2021 4:28 PM

Entertainment

  • इंस्टाग्राम पर कम फॉलोवर्स के चलते रिप्लेस हुई यह अदाकारा
    मनोरंजन28 February 2021 1:56 PM
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग
    मनोरंजन27 February 2021 12:15 PM
  • अमेजन प्राइम की हेड अपर्णा पुरोहित को इलाहाबाद HC से लगा तगड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
    इलाहाबाद26 February 2021 3:30 PM
  • जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना किस्तों रिलीज
    मनोरंजन26 February 2021 12:57 PM

Dharm

  • काशी के कोतवाल काल भैरव, जानिए 5 रहस्य
    धर्म28 February 2021 9:06 AM
  • 2021 में शिवरात्रि, होली, होलिका दहन और रंगपंचमी कब है, जानिए
    धर्म28 February 2021 9:04 AM
  • 28 फरवरी 2021 राशिफल :- जानिए माह का आखिरी दिन आपके कैसा होगा जाने
    राशिफल28 February 2021 5:00 AM
  • आज है ललिता जयंती, पूजा के दौरान जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जानिए शुभ मुहूर्त
    धर्म27 February 2021 9:28 AM

Uttar Pradesh

  • आपदा में भी यूपी ने बनाया अवसर, GSDP में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 3:46 PM
  • CM योगी ने वाराणसी में किया संचारी रोग अभियान का आगाज, बोले- यूपी में न्यूनतम स्तर पर कोरोना
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 3:40 PM
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड ब्रांड डोनर एंड गायरोज का पहला आउटलेट डिवाइन लाइफ हर्बल के सहयोग से लखनऊ में खुला
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 11:27 AM
  • लखनऊ में BDS छात्रा की हत्या मामले में FIR दर्ज, कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप
    उत्तरप्रदेश27 February 2021 2:16 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations