बलिया: यूपी-बिहार की सीमा पर भरौली गोलंबर के पास गंगा नदी पर बना वीर कुंवर सिंह सेतु पर मंगलवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यूपी व बिहार की पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
क्या है पूरा मामला
शायराबनो पत्नी सदीक सारिमपुर बक्सर बिहार की रहने वाली हैं। मृतका के परिवार वालों के अनुसार महिला प्रतिदिन की भांति पुल पर टहलने के निकली हुई थी। इसी बीच इसके ऊपर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पर भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले युवकों के अनुसार इस महिला को दो अन्य महिलाएं जमीन पर लेटे होने पर वहां कुछ देर तक बैठी रहीं। पूछने पर बोलीं कि इसे मिर्गी आ गई है। इस पर दौड़ने वाले लड़के आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद महिलाएं उसे पुल पर लेटा कर गायब हो गईं।
इसे भी पढ़िए: गर्लफ्रेंड के शौक ने बना दिया लुटेरा
कुछ देर बाद टहलने वाले लोगों की नजर खून से लथपथ मृत पड़ी इस महिला पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल नरहीं थाना पुलिस को दी गई। खबर पाते ही कोतवाल ने इसकी सूचना बक्सर पुलिस को दी। बक्सर पुलिस ने आकर शव की शिनाख्त कराई। इसकी हत्या क्यों की गई। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
जिसके साथ लिए सात फेरे उसी ने कर दी हत्या
उधर, प्रतापगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का ये मामला कुन्डा कोतवाली क्षेत्र के ढेकुही गांव का है। जहां नवविवाहिता की पति द्वारा गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन पुलिस ने शव बरामदगी करने के साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Facebook
Twitter
Google+
RSS