नई दिल्ली। किसी देश की जीडीपी वहां के लाखों करोड़ो लोगों की कुल आय और व्यापार पर निर्भर करती है और यह उस देश की प्रगति का परिचायक होती है, लेकिन भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी की अकेले की कुल आय एस्टोनिया की जीडीपी के बराबर पहुंच गई है।
मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल भी सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने में सफल हुए हैं। उनकी आय अब 22.7 अरब डॉलर यानि 1,52,090 करोड़ रुपए हो गई है। जोकि एस्टोनिया की जीडीपी के बराबर है।
फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीर आदमियों की सूचि जारी करते हुए यह बयान दिया है। इस सूचि में विप्रो के अजीज प्रेमजी भी आते हैं जिनकी कुल संपत्ति 15 अरब डॉलर यानि 100500 करोड़ रुपए है, वह देश में चौथे सबसे अमीर व्यक्ति है। यह संपत्ति मोजांबिक की जीडीपी 14.7 अरब डॉलर से भी अधिक है।

अज़ीम प्रेमजी
देश में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति दिलीप सांघवी हैं जिनकी आय 16.9 अरब डॉलर है। हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति 15.2 अरब डॉलर है और यह देश के तीसरा सबसे अधिक अमीर परिवार है। वहीं पालोनजी मिस्त्री पाचवे स्थान पर हैं उनकी कुल आय 13.90 अरब डॉलर है।

दिलीप शंघवी
फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार देश के पांच सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल आय 83.7 अरब डॉलर है। यह रकम मंगलयान की लागत से भी ज्यादा है। यही नहीं रियो ओलंपिक में आए खर्च से 18 गुना अधिक है।
आंकड़ों के मुताबिक इन 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की दौलत में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह अब 381 अरब डॉलर हो गई है। जोकि 2015 में 345 अरब डॉलर थी।
फोर्ब्स की लिस्ट की जो खास बात है वह यह कि इस लिस्ट से फ्लिपकार्ट के सचिन और बिन्नी बंसल बाहर हो गए हैं, जबकि आचार्य बालकृष्ण इस सूचि में शामिल हो गए हैं।

बालकृष्ण और सचिन-बिन्नी बंसल
Facebook
Twitter
Google+
RSS