जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा ट्रेफिक खोल दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर से जम्मू तक यातायात सुचारू ढंग से चालू रहेगा लेकिन विपरीत दिशा से किसी भी वाहन को चलने की मंजूरी नहीं है। ये प्रतिबंध सेना के काफिले और अर्धसैन्यबलों पर भी प्रभावी रहेंगे।” यातायात पुलिस ने बताया कि कश्मीर को देश के अन्य हिस्से से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी भूस्खलन की वजह से बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का ऐलान, कश्मीर में मीडिया और मस्जिद पर लगे लगाम
भूस्खलन और बर्फबारी की वजह से राजमार्ग को बंद कर दिया गया था जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। भूस्खलनों और बर्फबारी से राजमार्ग बंद होने से घाटी में जरूरी सामानों की आपूर्ति बाधित हो गई थी जिससे आवश्यक सामानों के दामों में इजाफा देखा गया। राजमार्ग बंद रहने के दौरान घाटी और देश के अन्य हिस्सों के बीच हवाई यातायात भी महंगा हो गया।
कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले वाहनों को उधमपुर,नगरौटा और विभिन्न जगहों पर रोका गया था। घाटी में लगातार राजमार्ग के बंद रहने और राजमार्ग पर केवल एक ही तरफ से यातायात सेवा बहाल होने से जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ था।
Facebook
Twitter
Google+
RSS