नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह नजीब जंग के आवास पर जाकर उनसे मुलाक़ात की। केजरीवाल ने बताया कि हम दोनों ने साथ में नाश्ता किया। केजरीवाल और जंग के बीच मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। केजरीवाल से जब पूछा गया कि नजीब जंग ने अचानक पद क्यों छोड़ा तो इस पर केजरीवाल ने भी वही जवाब दिया को नजीब ने दिया था। केजरीवाल ने बताया कि नजीब जंग ने परिवार और शिक्षा के क्षेत्र में फिर से वापस जाने के लिए पद छोड़ा है।
नजीब जंग ने क्यों दिया इस्तीफा
आपको बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि जंग ने इस्तीफा क्यों दिया है क्योंकि अभी उनका डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था। जंग 2013 में दिल्ली के उपराज्यपाल बने थे। राजभवन से जारी बयान के अनुसार इस्तीफे के बाद नजीब जंग अपनी पहली पसंद यानी एकेडमिक्स के लिए जाएंगे।
जंग 2009 से 2013 तक जामिया मिलिया के वाइस चांसलर रह चुके हैं और अब वो शिक्ष के क्षेत्र में ही वापस लौटेंगे। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नजीब जंग के रिश्तों में तनातनी बनी हुई थी।
Facebook
Twitter
Google+
RSS