चेंग्दू। चीन के चेंग्दू में धुंध की वजह से कई उड़ान सेवाओं के रद्द होने या उनके परिचालन में देरी के कारण 20,000 से अधिक यात्री प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए आधी रात को उड़ान सेवाओं के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया, जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। हवाईअड्डे के रनवे को लगभग 10 घंटे तक बंद कर दिया गया और सुबह 11.43 बजे तक सिर्फ सीमित परिचालन ही जारी रहा।
धुंध के कारण कई उड़ाने कि गयी रद्द
चेंग्दू शुआंगलिउ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के मुताबिक, रविवार दोपहर तक 49 उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गईं। इस वजह से 20,000 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। इसके साथ ही शनिवार को 32 उड़ान सेवाएं भी रद्द हो गईं और 35 आवक उड़ान सेवाओं को अन्य हवाईअड्डों पर उतारना पड़ा। हवाईअड्डा प्रशासन का कहना है कि भारी कोहरे की वजह से अधिकांश उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS