सूबे के सिंचाई मंत्री के गेस्ट हासउ में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय सिंचाई मंत्री गेस्ट हाउस में ही रुके हुए थे। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि किसी तहर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब जाकर सिंचाई मंत्री की जान बच सकी। हालांकि मंत्री खुद आग लगने से इंकार करते रहे। हरिद्वार में अलकनंदा गेस्ट हाउस में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को रुके थे। कुछ देर बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता में भाग लेना था। प्रेस वार्ता की तैयारियां ही चल रही थीं। इसी बीच वहां शार्ट सर्किट से आग लग गई और सिंचाई मंत्री गेस्ट हाउस में ही फंसे रह गए। वहा मौजूद अफसरों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह आग को अन्य लोगों की मदद से बुझाया। गेस्ट हाउस में आग की खबर से उनके शुभचिंतकों में भी खलबली मच गई। सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। आग नहीं लगी थी। सब कुछ ठीक है।
गेस्ट हासउ में शार्ट सर्किट से आग लग गई सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह

Facebook
Twitter
Google+
RSS