लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दुराचार आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस तो दर्ज हो गया था लेकिन मंत्री अब तक पकड़ में नहीं आ सका है। हालांकि पुलिस अब गायत्री पर शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस को आशंका है कि फरार मंत्री विदेश भाग सकता है, इसलिए पुलिस उसका पासपोर्ट कैंसिल करवाने की कार्रवाई कर रही है। एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने एसएसपी को गायत्री की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पासपोर्ट विभाग से संपर्क बनाने का निर्देश दिया है। वहीं पीड़िता की नाबालिग बेटी का बयान लेने के लिए गुरुवार को सीओ आलमबाग के साथ एक टीम दिल्ली पहुंची थी। अस्पताल में बयान लेने के दौरान हंगामा हो गया। पीड़िता के वकील ने पुलिस पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाकर बयान दर्ज नहीं होने दिया।
गायत्री प्रजापति की हर हरकत पर नजर
भगोड़े मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी हर हरकत पर नजर रख रही है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने एसएसपी को आगाह किया है कि गायत्री गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकता है। इसलिए सर्विलांस के जरिए उस पर नजर रखी जाए। साथ ही उसका पासपोर्ट निरस्त करवाने का भी प्रयास शुरू कर दिया जाए।
Facebook
Twitter
Google+
RSS