बॉलीवुड के शॉटगन यानि शत्रुघ्न सिन्हा का आज जन्मदिन है। 9 दिसंबर, 1945 को पटना, बिहार में जन्में मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह दो बार राज्य सभा सदस्य रहने के अलावा केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पटना साइंस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पुणे स्थित मशहूर फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टिट्यूट से अभिनय का कोर्स पूरा किया। इसके बाद अभिनय के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई स्थानांतरित हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। इनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटा लव सिन्हा भी हिन्दी फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। इस खास मौके पर देखिए, उनकी कुछ अनदेखी और पुरानी तस्वीरें…
खामोश… शत्रु को जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें सफर बयां करती तस्वीरें

Facebook
Twitter
Google+
RSS