बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के धामपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी कांवडियों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। अधिकांश मार्गों की हालत बदहाल पड़ी है। लोनिवि ने मार्गों की हालत की सुध नहीं ली। वहीं कांवडिघ्ए हरिद्वार जाने के लिए तैयार बैठे हैं। लेकिन मार्गों की खस्ताहाल हालत को देखकर कांवडिये सोचने को मजबूर हो रहे हैं। तहसील प्रशासन भी रास्तों की बदहाली को लेकर कोई कदम उठाता दिखाई नहीं दे रहा है।
जर्जर हालत में पड़े हैं मार्ग
क्षेत्रवासियों राजवीर सिंह, महेंद्रपाल, गजेंद्र, शिवकुमार, विमल चौहान, मंयक कपूर आदि का कहना है कि हरिद्वार से कांवड़ लाने के अधिकांश रास्ते खस्ताहाल हालत में हैं। टूटे-फूटे मार्गों से होकर गुजरने में कांवडियों को भारी परेशानी होगी। इन हालातों में कांवड़ के खंडित होने का भी डर लगा रहता है। कच्चे मार्गों पर अचानक बारिश होने से कांवडियों की दिक्कत बढ़ सकती है। कांवडियों अधिकांश कच्चे मार्गों से होकर गुजरते है। कई नदियों पर पुल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के हबीबवाला नगीना मार्ग, नहटौर मार्ग, अफजलगढ़ हरेवली मार्ग क्षतिग्रस्त होने की वजह से बजरी उखड़ी पड़ी है।
उखड़े रास्तों पर ठोकर लगने पर भय बना रहता है। इन हालातों पर वाहनों के आने जाने की भी कोई व्यवस्था नहीं रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई मार्गों की लोनिपि ने दशकों से कोई सुध नहीं ली। मार्ग जर्जर हालत में पड़े हैं। उन्होंने डीएम से कांवड़ यात्रा को लेकर मार्गों की हालत में सुधार कराने की मांग की है। दूसरी ओर एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द मार्गों की हालत का जायजा लेकर मरम्मत कराई जाएं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS