• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

खेल

कबड्डी विश्व कप: अर्जेंटीना को हराकर भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

कबड्डी विश्व कप: अर्जेंटीना को हराकर भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
Desk
16 October 2016 12:52 AM

 

मेजबान भारत ने द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले जा रहे कबड्डी विश्व कप में शनिवार को अर्जेंटीना को आसान मुकाबले में 54 अंकों के विशाल अंतर से हराते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेजबान टीम ने अर्जेंटीना को 74-20 से हराते हुए अपनी जीत की हैट्रिक लगाई। खचाखच भरे स्टेडियम में भारत ने अर्जेंटीना को एकतरफा मुकाबले में मात दी। भारत ने इस मैच में इस विश्व कप का दूसरा और अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले शुक्रवार को पोलैंड ने अमेरिका के खिलाफ 75 अंक बनाए थे। भारत ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 57 रन बनाए थे। भारत को अपने पहले मैच में कोरिया से अप्रत्याशित हार मिली थी। जिसके बाद भारत ने आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश को हराते हुए अच्छी वापसी की थी। शनिवार को उम्मीद थी कि खिताब की प्रबल दावेदार भारत अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर लेगी और हुआ भी ऐसा ही। इस पूरे मैच में दोनों टीमों की तरफ से कई बार बेहतरीन खेल भावना का नजारा देखा गया। भारतीय खिलाड़ी जब अपने विपक्षी खिलाड़ी को बुरी तरह घसीट कर मैट से बाहर कर देते उसके बाद उसे गले भी लगाते और विपक्षी खिलाड़ी भी हंस कर इसे स्वीकार करते।

मैच की पहली रेड मारने आए अर्जेंटीना के कप्तान को भारतीय खिलाड़ियों ने बाहर कर मैच का पहला अंक हासिल किया। स्कोर 0-3 से पीछे होने के बाद नाहुल विलामयोर ने अर्जेंटीना को पहला अंक दिलवाया। भारत ने चौथे मिनट में ही अर्जेंटीना को ऑल आउट कर 7-3 की बढ़त ले ली। 12-3 से पिछड़ने के बाद अर्जेंर्टीना ने दो अंक हासिल कर स्कोर 5-12 कर दिया।

यहां भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने सुपर रेड डालते हुए चार अंक हासिल किए और स्कोर 17-5 कर दिया। इसके बाद मेजबानों ने मेहमानों को दूसरी बार ऑल आउट कर स्कोर 22-5 कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 31-11 से पिछड़ने के बाद मेहमान टीम एक बार और ऑल आउट हुई। इस तरह वह पहले हाफ में ही तीन बार ऑल आउट हो चुकी थी। भारत ने बढ़त कायम रखते हुए पहले हाफ की समाप्ति तक 36-13 की बढ़त ले ली थी।

पहले हाफ में बाहर बैठने वाले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी राहुल चौधरी ने दूसरे हाफ में वापसी की। वह जैसे ही रेड डालने गए पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंजने लगा। राहुल हालांकि खाली हाथ लौटे।भारत ने दूसरे हाफ में लगातार नौ अंक हासिल किए जिसमें उसने एक बार अर्जेंटीना को ऑल आउट भी किया। 11वें मिनट में भारत के राहुल को ग्रीन कार्ड भी मिला। इसके बाद राहुल ने मेहमानों को ऑल आउट कर भारत को 57-15 की बढ़त दिला दी थी। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ी मेहमानों पर हावी रहे। उन्होंने इस हाफ में 38 अंक जुटाए। वहीं अर्जेंटीना इस हाफ में महज सात अंक ही जुटा सकी।

भारत के लिए अजय ठाकुर ने सबसे ज्यादा 14 अंक जोड़े। उनके अलावा दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में आए राहुल ने 11 अंक जोड़े। राहुल ने यह सभी अंक रेड से हासिल किए। भारतीय टीम ने रेड से 37 अंक अपने खाते में जोड़े। टैकल से वह 24 अंक जोड़ने में सफल रही। उसने ऑल आउट से 12 अंक हासिल किए। उसके हिस्से एक अतिरिक्त अंक भी आए। वहीं, अर्जेंटीना ने रेड से 16 अंक कमाए। वह टैकल से तीन अंक हासिल करने में सफल रही। उसके हिस्से एक अतरिक्त अंक भी आए।

Related Items
खेल
16 October 2016 12:52 AM
Desk

Related Items

More in खेल

  • Read More
    कोहली की विराट सेना से करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड के कोच का दर्द आया सामने, कही ये बड़ी बात

    मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को चौथे  टेस्ट में भी बुरी तरह से...

    IndianLetter Web_Wing 8 March 2021 1:01 PM
  • Read More
    टेस्ट सीरीज समाप्त, जानिए India vs England T20I सीरीज का शेड्यूल और टाइमिंग

    मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज शनिवार को समाप्त हो गई है।...

    IndianLetter Web_Wing 7 March 2021 1:00 PM
  • Read More
    Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड का गिरा चौथा विकेट, बेन स्टोक्स आउट हुए, भारत के पास 160 रन की बढ़त

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का...

    IndianLetter Web_Wing 6 March 2021 1:06 PM
  • Read More
    विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बेन स्टोक्स की गेंद पर शून्य से हुए आउट

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरमजीं पर खेले जा...

    IndianLetter Web_Wing 5 March 2021 1:23 PM
  • Read More
    Ind vs Eng 4th Test: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, जॉनी बेयरेस्टो लौटे पवेलियन

    भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

    IndianLetter Web_Wing 4 March 2021 12:56 PM
  • Read More
    IPL को लेकर दिए विवादित बयान के बाद डेल स्टेन ने ट्वीट कर मांगी माफी

    IPL 2021: हाल ही में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पाकिस्तानी मीडिया को एक...

    IndianLetter Web_Wing 3 March 2021 2:45 PM
  • Read More
    कप्तान जो रूट ने बोला कि हमें अब टीम इंडिया से डरने की जरूरत नहीं: जोफ्रा आर्चर

    Ind vs Eng: इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और...

    IndianLetter Web_Wing 2 March 2021 12:27 PM
  • Read More
    इन छह शहरों में IPL 2021 का होगा आयोजन, लेकिन इन तीन टीमों के सामने खड़ी हुई मुश्किलें

    बीसीसीआइ ने इस साल होने वाले आइपीएल के आयोजन के लिए छह शहरों का चयन कर लिया...

    IndianLetter Web_Wing 1 March 2021 1:02 PM
  • Read More
    ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा, बोले- गेंद जैसे ही स्पिन होने लगती है तो लोग रोना शुरू कर देते हैं

     भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा था कि पिच के बारे में बात हाथ से...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 1:34 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • पिछलें 24 घंटों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामलें
    टॉप समाचार9 March 2021 11:55 AM
  • उत्‍तराखंड में सियासी हलचल तेज, भाजपा के कई विधायक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से नाराज
    उत्तराखण्ड9 March 2021 11:39 AM
  • मंगलवार को भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, भूल कर भी न करें ये काम
    धर्म9 March 2021 9:36 AM
  • 9 मार्च का राशिफल: जानिए आज का अपना राशिफल
    राशिफल9 March 2021 6:19 AM
  • शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है आलू चाट, जानिए रेसिपी
    पकवान8 March 2021 4:25 PM

Entertainment

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली यह अभिनेत्री- ‘बॉलीवुड में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है’
    मनोरंजन8 March 2021 12:28 PM
  • प्रियंका चोपड़ा ने इस देश में खोला भारतीय रेस्तरां ‘Sona’, फोटो शेयर कर दी जानकारी
    मनोरंजन7 March 2021 12:41 PM
  • काला हिरण केस: सलमान खान से जुड़ी तीन अपीलों पर राजस्थान HC ने दिया ये बड़ा आदेश
    मनोरंजन6 March 2021 12:34 PM
  • ड्रग्स केस: 33 आरोपियों के खिलाफ NCB ने दाखिल चार्जशीट, दीपिका-श्रद्धा और सारा के बयान भी शामिल
    मनोरंजन5 March 2021 12:06 PM

Dharm

  • मंगलवार को भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, भूल कर भी न करें ये काम
    धर्म9 March 2021 9:36 AM
  • 9 मार्च का राशिफल: जानिए आज का अपना राशिफल
    राशिफल9 March 2021 6:19 AM
  • जानिए आखिर क्यों महादेव पर नहीं चढ़ाया जाता तुलसी और केतकी का फूल….
    धर्म8 March 2021 9:07 AM
  • 8 मार्च का राशिफल: जाने आज का अपना भाग्यफल
    राशिफल8 March 2021 6:46 AM

Uttar Pradesh

  • वाराणसी में ट्रेन से कटकर बुआ-भतीजी की मौत, GRP और पुलिस में चला सीमा विवाद
    उत्तरप्रदेश8 March 2021 3:01 PM
  • लखनऊ में रेलवे कर्मी ने शराब के नशे में पत्‍नी को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश8 March 2021 2:51 PM
  • गोरखपुर: धर्म छिपाकर की शादी, पुलिस ने लव जेहाद में किया गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश8 March 2021 2:20 PM
  • प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल व पूर्व जस्टिस अंशुमान सिंह का देर रात हुआ निधन, लखनऊ के PGI में थे एडमिट
    इलाहाबाद8 March 2021 2:02 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations