नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बुधवार को जबरदस्त ठंड देखने को मिली। इस मौसम में पहली बार दिल्ली- एनसीआर की सड़कों पर सुबह विजिबिलिटी घटकर 800 मीटर तक रह गई, जबकि एयरपोर्ट पर 400 मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा। इस वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।
Dense fog cover shrouds Delhi, NCR (early morning visuals) pic.twitter.com/9LIkFOXiTy
— ANI (@ANI) November 30, 2016
उत्तर भारत में ठंड बड़ी, ट्रेनें लेट-उड़ानें भी हुईं प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी में लखनऊ और कानपुर में भी घना कोहरा नजर आया। इसके अलावा, राजस्थान के घौलपुर में भी यही हाल है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी वॉर्निंग में बताया गया था कि दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बेहद कम से औसत कोहरा रहेगा।
कोहरे के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह दिल्ली में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था। कोहरे की वजह से सुबह स्कूल, कालेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर स्कूल वैन और बस रेंगते हुए नजर आईं। आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार हैं।
Facebook
Twitter
Google+
RSS