• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लगातार घट रहा टीकाकरण का ग्राफ, 6119 व्यक्तियों को लग चुकी वैक्सीन

उत्तराखंड में लगातार घट रहा टीकाकरण का ग्राफ, 6119 व्यक्तियों को लग चुकी वैक्सीन
IndianLetter Web_Wing
20 January 2021 10:05 AM

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा रही है। पर टीकाकरण के इस महाभियान में कुछ लोग हिचक रहे हैं। स्थिति ये कि उत्तराखंड में टीकाकरण का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 1882 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। सोमवार को यह संख्या 1961, जबकि शनिवार को 2276 थी। राज्य की 34 स्वास्थ्य इकाइयों पर तीन दिन में 6119 व्यक्तियों को टीका लग चुका है।

विशेषज्ञ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भारत में बनी दोनों वैक्सीन कोविशील्ड और को-वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बता रहे हैं। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कह चुके हैं कि लोग वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में पड़ें। वहीं, टीका लगवा चुके चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी वैक्सीन को सुरक्षित बता रहे हैं, क्योंकि टीका लगवाने के बाद किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव उन पर नहीं पड़ा है। इतना जरूर कि टीका लगाने के बाद कुछ व्यक्तियों ने हल्का बुखार होने की शिकायत की है। जिसे विशेषज्ञ एक स्वाभाविक प्रक्रिया बता रहे हैं। उनका कहना है कि बुखार को लेकर भ्रम फैलाना अथवा घबराना गलत है। सभी को बेहिचक टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।

टीका लगवाने के बाद मिली मानसिक संतुष्टि: डॉ. मेघना

गांधी शताब्दी अस्पताल की वरिष्ठ महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघना असवाल का कहना है कि टीका लगने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। बल्कि नई ऊर्जा के साथ मानसिक संतुष्टि भी मिली। वह इसलिए कि टीका लगाने वाले कर्मी खुद को काफी हद तक सुरक्षित समझेंगे और घर या अस्पताल में उनके संपर्क में आने वालों को भी संक्रमण का खतरा कम रहेगा। डॉ. मेघना का कहना है कि वैक्सीन को लेकर किसी के मन में गलतफहमी, डर या घबराहट नहीं रहनी चाहिए। सभी को वैक्सीन लगवाने को बेझिझक आगे आना चाहिए। इतना जरूर कि वैक्सीन लगने के बाद भी कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। क्योंकि शरीर में एंटीबॉडी बनने में समय लगता है।

मन में न रहे कोई भ्रम: मीनाक्षी

नर्सेज एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने से डरना नहीं चाहिए। जिस दिन जिस स्वास्थ्य कर्मी की टीकाकरण की बारी आती है, उसे टीका लगवाने के लिए निर्धारित सेंटर (चिकित्सा इकाई) पर पहुंचना चाहिए। वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। क्योंकि टीका लगने के बाद भी व्यक्ति को आधे घंटे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाता है। ताकि यदि इस दौरान किसी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो उसे तत्काल उपचार दिया जा सके।

निर्भीक होकर लगवाएं टीका: डॉ. खत्री 

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने मंगलवार को टीका लगवाया। उन्हें डायबिटीज व हाइपरटेंशन की दिक्कत है, पर इस सबके बावजूद बेझिझक टीका लगवाया। डॉ. खत्री ने कहा कि वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें और अफवाह से दूर रहें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए निर्भीक होकर टीका लगवाएं। टीकाकरण के दौरान सुरक्षा के सभी मापदंडों का ध्यान रखा जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वैक्सीन की पहली खुराक के दस दिन बाद से आंशिक प्रतिरोधक क्षमता बनने लगेगी। 28 दिन तक टीका काफी हद तक असरकारक हो जाएगा। दूसरा टीका लगाने के दस दिन बाद यानी पहले टीके से 40 दिन बाद 90 फीसद एंटीबाडी बन जाएगी।

कहां-कितना टीकाकरण 

जनपद  टीकाकरण, कुल टीकाकरण

अल्मोड़ा: 174, 410

बागेश्वर: 115, 373

चमोली: 152, 402

चंपावत: 139, 422

देहरादून: 209, 704

हरिद्वार: 200, 685

नैनीताल: 190, 562

पौड़ी गढ़वाल: 140,397

पिथौरागढ़: 79, 352

रूद्रप्रयाग: 83, 331

टिहरी गढ़वाल: 78,369

ऊधमसिंहनगर: 208,733

उत्तरकाशी: 115,379

Related Items6119 व्यक्तियों को लग चुकी वैक्सीनउत्तराखंड में लगातार घट रहा टीकाकरण का ग्राफ
उत्तराखण्ड
20 January 2021 10:05 AM
IndianLetter Web_Wing

Related Items6119 व्यक्तियों को लग चुकी वैक्सीनउत्तराखंड में लगातार घट रहा टीकाकरण का ग्राफ

More in उत्तराखण्ड

  • Read More
    उत्तराखंड को उडान के लिए नहीं मिल रहे डबल इंजन हेलीकाप्टर, केंद्र से किया ये अनुरोध

    उत्तराखंड में निजी हेली कंपनियों के पास डबल इंजन का हेलीकाप्टर न होने के कारण उड़ान योजना...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 4:00 PM
  • Read More
    उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती

    उत्तराखंड गवर्नमेंट ने फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलाओं के लिए नौकरी के लिए प्रवेश द्वार खोले जा...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 10:33 AM
  • Read More
    उत्तराखंड: टनल में टी प्वाइंट तक पहुंची टीम, अब SFT में होगा रेस्क्यू

    आखिरकार 19 दिन बाद रेस्क्यू टीम तपोवन स्थित विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की मुख्य टनल के टी प्वाइंट...

    IndianLetter Web_Wing 26 February 2021 10:12 AM
  • Read More
    चमोली आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

    जनपद चमोली की भीषण दैवीय आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए शासन की...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 9:55 AM
  • Read More
    हरिद्वार महाकुंभ में जूना अखाड़ा करेगा सबसे पहले शाही स्नान, जानें पूरा विवरण

    महाकुंभ में होने वाले पहले शाही स्नान के लिए अखाड़ों का स्नान का क्रम और समय तय...

    IndianLetter Web_Wing 24 February 2021 10:03 AM
  • Read More
    उत्तराखंड: नीति आयोग उपाध्यक्ष 27 को सीएम से करेंगे मुलाकात, फिर दिखेगा डबल इंजन का दम

    उत्तराखंड को चुनावी वर्ष में एक बार फिर डबल इंजन का दम देखने को मिल सकता है।...

    IndianLetter Web_Wing 23 February 2021 10:02 AM
  • Read More
    UK: रुद्रपुर में युवक को ब्याज पर एक लाख लोन लेना महंगा पड़ा, सूदखोर उठा ले गया कार, केस दर्ज

    रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी युवक को ब्याज पर एक लाख रुपये लेना महंगा पड़ गया। ब्याज न...

    IndianLetter Web_Wing 22 February 2021 10:30 AM
  • Read More
    उत्तराखंड में पिता की हैवानियत, चार नाबालिग समेत पांच बेटियों का किया यौन शोषण

    उत्तराखंड के कोटाबाग से 70 किमी दूर अमगढ़ी गांव से भागी पांच बेटियों ने पिता पर यौन...

    IndianLetter Web_Wing 20 February 2021 10:01 AM
  • Read More
    उत्‍तराखंड: किसानों की आय बढ़ाने को मंत्री समूह का गठन, सीएम रावत ने मंत्री समूह व राज्यस्तरीय समिति को दी मंजूरी

    प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुना करने के वायदे को अमलीजामा पहनाने के लिए कृषि और इससे...

    IndianLetter Web_Wing 19 February 2021 10:02 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • चावल और रवे के डोसे खाकर बोर हो गए हैं तो बनाए मूंग डोसा
    पकवान28 February 2021 4:45 PM
  • आज ही बनाकर खाये ‘कॉर्न पकौड़ा’
    पकवान28 February 2021 4:41 PM
  • घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर रिश्तेदार को मारी गोली
    अपराध28 February 2021 4:34 PM
  • जापान के लोग इस तरह कम करते है अपना मोटापा, फिर कभी नहीं बढ़ता वजन
    हेल्थ28 February 2021 4:31 PM
  • पेट्रोल हुआ 100 के पार तो युवक ने बांटे लड्डू
    इधर उधर की28 February 2021 4:28 PM

Entertainment

  • इंस्टाग्राम पर कम फॉलोवर्स के चलते रिप्लेस हुई यह अदाकारा
    मनोरंजन28 February 2021 1:56 PM
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग
    मनोरंजन27 February 2021 12:15 PM
  • अमेजन प्राइम की हेड अपर्णा पुरोहित को इलाहाबाद HC से लगा तगड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
    इलाहाबाद26 February 2021 3:30 PM
  • जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना किस्तों रिलीज
    मनोरंजन26 February 2021 12:57 PM

Dharm

  • काशी के कोतवाल काल भैरव, जानिए 5 रहस्य
    धर्म28 February 2021 9:06 AM
  • 2021 में शिवरात्रि, होली, होलिका दहन और रंगपंचमी कब है, जानिए
    धर्म28 February 2021 9:04 AM
  • 28 फरवरी 2021 राशिफल :- जानिए माह का आखिरी दिन आपके कैसा होगा जाने
    राशिफल28 February 2021 5:00 AM
  • आज है ललिता जयंती, पूजा के दौरान जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जानिए शुभ मुहूर्त
    धर्म27 February 2021 9:28 AM

Uttar Pradesh

  • आपदा में भी यूपी ने बनाया अवसर, GSDP में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 3:46 PM
  • CM योगी ने वाराणसी में किया संचारी रोग अभियान का आगाज, बोले- यूपी में न्यूनतम स्तर पर कोरोना
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 3:40 PM
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड ब्रांड डोनर एंड गायरोज का पहला आउटलेट डिवाइन लाइफ हर्बल के सहयोग से लखनऊ में खुला
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 11:27 AM
  • लखनऊ में BDS छात्रा की हत्या मामले में FIR दर्ज, कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप
    उत्तरप्रदेश27 February 2021 2:16 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations