• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
IndianLetter Web_Wing
12 January 2021 10:38 AM

उत्तराखंड में सोमवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। सचिव पशुपालन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि देहरादून और कोटद्वार क्षेत्र में मिले मृत पक्षियों के सैंपलों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमण रिपोर्ट आने के बाद से सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। सोमवार देर शाम पशुपालन सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम ने बताया कि पिछले दिनों मृत पाए गए कौवों के सैंपल भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे। वहां से रिपोर्ट आ गई है।

देहरादून और कोटद्वार के भेजे गए सैंपल में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी विभागों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री फार्म की नियमित जांच के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो प्रवासी पक्षी और पोल्ट्री फार्म पर पैनी निगाहें बनाए रखें। किसी भी पक्षी में बीमारी के लक्षण नजर आने पर तत्काल सूचित करें। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू की वजह से अधिक भयभीत होने की भी जरूरत नहीं है। चिकन और अंडों को अच्छे से उबालने से वो वायरस मुक्त हो जाते हैं। उनका सेवन किया जा सकता है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रवासी पक्षियों और पोल्ट्री फार्म पर विशेष नजर रखें। चूंकि अब कौवों में फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। देश में पक्षियों से मनुष्यों में संक्रमण की अभी तक कोई खबर नहीं है।
आर.मीनाक्षीसुंदरम, पशुपालन सचिव

बर्ड फ्लू  के खतरे को लेकर वन विभाग में रेड अलर्ट
देहरादून। बर्ड फ्लू को लेकर राज्य में वन विभाग को रेड अलर्ट कर दिया गया है। वन विभाग को 24 घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। अब तक प्रदेश भर में सात सौ से ज्यादा  पक्षियों की मौत हो चुकी है। वन मंत्री डा. हरक सिंह ने बताया कि लगातार  पक्षियों की मौत के कारण विभाग में रेड अलर्ट कर दिया गया है। सभी जिला मुख्यालयों के डीएफओ को जिलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल और मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को मंडल का नोडल  अफसर बनाया गया है।

वहीं एपीसीसीएफ प्रशासन कपिल लाल को राज्य का नोडल अधिकारी बनाया गया है। चीफ गढ़वाल व कुमाऊं को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना शाम को छह बजे सारे डिवीजनों में मृत पक्षियों की सूचनाओं की रिपोर्ट वन मुख्यालय और चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को देंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई मृत पक्षी मिलने पर लोग उसे ना छुएं ना ही उसे हटाएं। बल्कि विभाग को सूचित करें। इस मामले को लेकर उन्हेांने पीसीसीएफ राजीव भर्तरी को निर्देश दिए थे।

पीपीई और सैंपलिंग किट के लिए बजट प्रस्ताव मांगा
डा. हरक सिंह ने बताया कि सभी डिवीजनों में सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को पीपीई किट और सैंपलिंग किट दी जाएगी। उन्होंने विभाग को पीपीई किट और सेंपलिंग किट के लिए बजट का प्रस्ताव जल्द भेजने को कह दिया है। प्रस्ताव आते ही तुरंत बजट रिलीज कर दिया जाएगा। ताकि किटें जल्द खरीदी जा सकें। इसके अलावा भी सुरक्षा के लिए बजट दिया जाएगा।

बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में जिस तरह सात सौ से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है,उसे देखते हुए रेड अलर्ट कर दिया है। विभाग को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। हम एहतियात बरत रहे हैं।

Related Itemsउत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टिदो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
उत्तराखण्ड
12 January 2021 10:38 AM
IndianLetter Web_Wing

Related Itemsउत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टिदो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

More in उत्तराखण्ड

  • Read More
    उत्तराखंड को उडान के लिए नहीं मिल रहे डबल इंजन हेलीकाप्टर, केंद्र से किया ये अनुरोध

    उत्तराखंड में निजी हेली कंपनियों के पास डबल इंजन का हेलीकाप्टर न होने के कारण उड़ान योजना...

    IndianLetter Web_Wing 28 February 2021 4:00 PM
  • Read More
    उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पहली बार फायर ब्रिगेड में होगी महिलाओं की भर्ती

    उत्तराखंड गवर्नमेंट ने फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलाओं के लिए नौकरी के लिए प्रवेश द्वार खोले जा...

    IndianLetter Web_Wing 27 February 2021 10:33 AM
  • Read More
    उत्तराखंड: टनल में टी प्वाइंट तक पहुंची टीम, अब SFT में होगा रेस्क्यू

    आखिरकार 19 दिन बाद रेस्क्यू टीम तपोवन स्थित विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की मुख्य टनल के टी प्वाइंट...

    IndianLetter Web_Wing 26 February 2021 10:12 AM
  • Read More
    चमोली आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए राज्य सरकार ने जारी की गाइडलाइन

    जनपद चमोली की भीषण दैवीय आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए शासन की...

    IndianLetter Web_Wing 25 February 2021 9:55 AM
  • Read More
    हरिद्वार महाकुंभ में जूना अखाड़ा करेगा सबसे पहले शाही स्नान, जानें पूरा विवरण

    महाकुंभ में होने वाले पहले शाही स्नान के लिए अखाड़ों का स्नान का क्रम और समय तय...

    IndianLetter Web_Wing 24 February 2021 10:03 AM
  • Read More
    उत्तराखंड: नीति आयोग उपाध्यक्ष 27 को सीएम से करेंगे मुलाकात, फिर दिखेगा डबल इंजन का दम

    उत्तराखंड को चुनावी वर्ष में एक बार फिर डबल इंजन का दम देखने को मिल सकता है।...

    IndianLetter Web_Wing 23 February 2021 10:02 AM
  • Read More
    UK: रुद्रपुर में युवक को ब्याज पर एक लाख लोन लेना महंगा पड़ा, सूदखोर उठा ले गया कार, केस दर्ज

    रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी युवक को ब्याज पर एक लाख रुपये लेना महंगा पड़ गया। ब्याज न...

    IndianLetter Web_Wing 22 February 2021 10:30 AM
  • Read More
    उत्तराखंड में पिता की हैवानियत, चार नाबालिग समेत पांच बेटियों का किया यौन शोषण

    उत्तराखंड के कोटाबाग से 70 किमी दूर अमगढ़ी गांव से भागी पांच बेटियों ने पिता पर यौन...

    IndianLetter Web_Wing 20 February 2021 10:01 AM
  • Read More
    उत्‍तराखंड: किसानों की आय बढ़ाने को मंत्री समूह का गठन, सीएम रावत ने मंत्री समूह व राज्यस्तरीय समिति को दी मंजूरी

    प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुना करने के वायदे को अमलीजामा पहनाने के लिए कृषि और इससे...

    IndianLetter Web_Wing 19 February 2021 10:02 AM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • चावल और रवे के डोसे खाकर बोर हो गए हैं तो बनाए मूंग डोसा
    पकवान28 February 2021 4:45 PM
  • आज ही बनाकर खाये ‘कॉर्न पकौड़ा’
    पकवान28 February 2021 4:41 PM
  • घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर रिश्तेदार को मारी गोली
    अपराध28 February 2021 4:34 PM
  • जापान के लोग इस तरह कम करते है अपना मोटापा, फिर कभी नहीं बढ़ता वजन
    हेल्थ28 February 2021 4:31 PM
  • पेट्रोल हुआ 100 के पार तो युवक ने बांटे लड्डू
    इधर उधर की28 February 2021 4:28 PM

Entertainment

  • इंस्टाग्राम पर कम फॉलोवर्स के चलते रिप्लेस हुई यह अदाकारा
    मनोरंजन28 February 2021 1:56 PM
  • ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में यह मशहूर अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल, आज से शुरू करेगा शूटिंग
    मनोरंजन27 February 2021 12:15 PM
  • अमेजन प्राइम की हेड अपर्णा पुरोहित को इलाहाबाद HC से लगा तगड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
    इलाहाबाद26 February 2021 3:30 PM
  • जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना किस्तों रिलीज
    मनोरंजन26 February 2021 12:57 PM

Dharm

  • काशी के कोतवाल काल भैरव, जानिए 5 रहस्य
    धर्म28 February 2021 9:06 AM
  • 2021 में शिवरात्रि, होली, होलिका दहन और रंगपंचमी कब है, जानिए
    धर्म28 February 2021 9:04 AM
  • 28 फरवरी 2021 राशिफल :- जानिए माह का आखिरी दिन आपके कैसा होगा जाने
    राशिफल28 February 2021 5:00 AM
  • आज है ललिता जयंती, पूजा के दौरान जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, जानिए शुभ मुहूर्त
    धर्म27 February 2021 9:28 AM

Uttar Pradesh

  • आपदा में भी यूपी ने बनाया अवसर, GSDP में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 3:46 PM
  • CM योगी ने वाराणसी में किया संचारी रोग अभियान का आगाज, बोले- यूपी में न्यूनतम स्तर पर कोरोना
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 3:40 PM
  • अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड ब्रांड डोनर एंड गायरोज का पहला आउटलेट डिवाइन लाइफ हर्बल के सहयोग से लखनऊ में खुला
    उत्तरप्रदेश28 February 2021 11:27 AM
  • लखनऊ में BDS छात्रा की हत्या मामले में FIR दर्ज, कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप
    उत्तरप्रदेश27 February 2021 2:16 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2020 Indian Letter | Website Developed by - Prabhat Media Creations