• भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
इंडियन लेटर
  • भारत
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
      • इलाहाबाद
      • वाराणसी
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • वीडियो
  • खेल
  • कारोबार
  • ऑटो
  • टेक-ज्ञान
  • लाइफस्टाइल
  • इधर उधर की
  • धर्म
    • राशिफल
  • Facebook

  • Twitter

  • Google+

  • RSS

उत्तरप्रदेश

आज से मिशन यूपी के अभियान पर प्रियंका, राहुल-सिंधिया के साथ करेंगी रोड शो

आज से मिशन यूपी के अभियान पर प्रियंका, राहुल-सिंधिया के साथ करेंगी रोड शो
IndianLetter Web_Wing
11 February 2019 11:10 AM

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी सोमवार को यहां रोड शो करेंगी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोड शो के दौरान कुछ जगह रुककर प्रियंका और उनके साथ राहुल समर्थकों को संबोधित करेंगे। प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। पहली बार प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे।

पहली बार प्रियंका कांग्रेस नेता के रूप में उत्तर प्रदेश आ रही है। इसीलिए यूपी की सियासी नब्ज समझने की भी कोशिश के तहत ही प्रियंका लखनऊ में चार दिन रुकेंगी। सिंधिया भी इन चार दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन पर कांग्रेस की जड़ों की इस समय गहराई की नाप जोख करेंगे।

18 से अपने क्षेत्रों में जाएंगे
दोनों जिम्मेदारी के हर लोकसभा क्षेत्र में 18 फरवरी से निकलेंगे। 30-35 दिन तक चलने वाले इस अभियान में वे रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। इस अभियान के लिए प्रियंका और ज्योतिरादित्य, दोनों के लिए प्रदेश संगठन से बिल्कुल अलग एक टीम दी गई है।

इंदिरा के कमरे में बैठेंगे
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक ही रूम आवंटित किया गया है। इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठी थीं। हालांकि, दफ्तर बनने के कुछ ही समय बाद उनकी हत्या हो गई थी, जिसके चलते उन्हें इस दफ्तर में आने का ज्यादा मौका नहीं मिला। उधर, प्रियंका-राहुल के स्वागत में पीसीसी दफ्तर को सजाया-संवारा गया है।

दफ्तर के साथ-साथ राजधानी की सड़कें भी उनके स्वागत होर्डिंग्स से पाट दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस का वर्तमान मुख्यालय 1979 में पार्टी ने खरीदा था। हाल ही में इस दफ्तर का नवीनीकरण कराया गया है। एक नए मीडिया हॉल का निर्माण करवाया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को राहुल गांधी कर सकते हैं। अगर सोमवार को रोड शो के देर तक चलने के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया तो मंगलवार को प्रियंका ही इसका उद्घाटन करेंगी।

हर लोकसभा क्षेत्र को एक घंटे का समय
प्रियंका पूर्वी यूपी के 42 लोकसभा क्षेत्रों और ज्योतिरादित्य पश्चिमी यूपी के 38 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलेंगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लोगों को दोनों नेता 45 मिनट से 1 घंटे तक का समय देंगे।

सबसे पहले मोहनलाल गंज के लोगों से मिलेंगी प्रियंका
कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा 12 व 13 फरवरी को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगी। 14 फरवरी की शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका 12 फरवरी को सुबह 11 बजे मोहनलालगंज के कार्यकर्ताओं को सुनेंगी।

इसके बाद उन्नाव, गोरखपुर, वाराणसी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 13 फरवरी को बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, डुमरियागंज, कुशीनगर, देवरिया और गोंडा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बात करेंगी। 14 फरवरी को सीतापुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, मिश्रिख, भदोही, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज के लोगों से मुलाकात करेंगी।

प्रियंका से पहले पहुंचा उनका संदेश, कहा आओ मिलकर करें नई राजनीति की शुरुआत
प्रियंका के लखनऊ आने से पहले उनका एक ऑडियो यहां पहुंच गया। इसमें प्रियंका ने प्रदेश वासियों से मिलकर नई राजनीति की शुरुआत करने की भावुक अपील की है। ऑडियो में प्रियंका कहती हैं-‘नमस्कार! मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। कल (सोमवार को) मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं। मेरे दिल में आशा है हम एक नई राजनीति की शुरुआत करें। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सबकी भागीदारी हो। जिसमें मेरे युवा दोस्त, मेरी बहिनें और सबसे बढ़कर हर कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनी जा सके। आइए! मेरे साथ मिलकर एक नई राजनीति और एक नए भविष्य के लिए काम करें।’

शहर के मुख्य मार्ग और बाजार में होगा प्रियंका का रोड शो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरेगा। राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य 11 फरवरी को सुबह 11 करीब 11 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद पुराने मोड़ के माध्यम से कानपुर रोड, अवध हास्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा व लालबाग होते हुए उनका काफिला हजरतगंज पहुंचेगा। हजरत गंज में तीनों ने जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

उसके बाद रोड शो डीएसओ चौराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने से दाहिनी तरफ मुड़कर लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगी।

एयरपोर्ट से पीसीसी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर लंबे रूट पर 30 से ज्यादा स्थानों पर तीनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस रूट पर आम दिनों में भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसलिए माना जा रहा है कि 11 से शाम 4 बजे के बीच रोड शो समाप्त हो पाएगा।

Related Items
उत्तरप्रदेश
11 February 2019 11:10 AM
IndianLetter Web_Wing

Related Items

More in उत्तरप्रदेश

  • Read More
    जल्द ही पर्यटकों को ताज के साथ मिलेगा प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार का मौका

    जल्द ही दुनियां के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की खूबसूरती पर और चार चांद लगने वाले...

    IndianLetter Web_Wing 14 February 2019 5:05 PM
  • Read More
    आगरा में आफत की बारिश, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत

    शहर में एक बार फिर कुदरती कहर के कारण कई की जान चली गई है। बता दें...

    IndianLetter Web_Wing 14 February 2019 5:03 PM
  • Read More
    जैसे आज अखिलेश को रोका गया, कभी सपा सरकार ने योगी को भी इलाहाबाद में घुसने नहीं दिया था

    प्रयागराज की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जा रहे सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश केपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हवाई अड्डे...

    IndianLetter Web_Wing 13 February 2019 11:30 AM
  • Read More
    आसिफ़ ज़मां रिज़वी को इन्नोवेटिव एजुकेशन लीडर्स अवार्ड 2019

    मुंबई, 12 फ़रवरी. निदेशक एज़ाज़ रिज़वी कॉलेज ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन लखनऊ (ARCJMC), आसिफ़ ज़मां रिज़वी...

    IndianLetter Web_Wing 12 February 2019 4:57 PM
  • Read More
    प्रयागराज: शंकराचार्य ने आयोजित किया निःशुल्क नेत्र शिविर, चश्मे भी बांटे

    कुम्भ नगर (प्रयागराज)। गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज के कुम्भ मेला...

    IndianLetter Web_Wing 12 February 2019 4:25 PM
  • Read More
    रोडवेज बस में विस्फोटक मिलने से सनसनी, प्रयागराज ले जाने की जानकारी पर पुलिस सतर्क

    कर्वी कोतवाली अंतर्गत बस अड्डे पर रोडवेज बस के अंदर एक बोरी में विस्फोटक बरामद होने से...

    IndianLetter Web_Wing 12 February 2019 4:07 PM
  • Read More
    चित्रकूट में तेल व्यापारी के जुड़वां बेटों का दिनदहाड़े स्कूल से अपहरण, बाबुली कोल गैंग पर संदेह

    मंगलवार की दोपहर स्कूल परिसर से दिनदहाड़े तेल कारोबारी के जुड़वां बेटों के अपहरण से सनसनी फैल...

    IndianLetter Web_Wing 12 February 2019 4:05 PM
  • Read More
    अखिलेश को लखनऊ में रोका गया, प्रयागराज में रास्‍ताजाम व तोड़फोड़, लाठीचार्ज

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया।...

    IndianLetter Web_Wing 12 February 2019 4:03 PM
  • Read More
    ट्रेलर की टक्कर से बोलरो सवार पांच की मौत, छह जख्मी

    मऊआइमा थाना इलाके के रामफल इनायरी चौकी के निकट ट्रेलर ने बोलेरो में टक्कर मारी। हादसे में...

    IndianLetter Web_Wing 12 February 2019 4:01 PM
Scroll for more
Tap

Latest News

  • XIAOMI की नई पेशकश, करोड़ों यूजर्स के लिए उतारा MI PAY 2.0 पेमेंट ऐप
    टेक-ज्ञान15 February 2019 5:35 PM
  • लो अब आ गया VIVO का सब ब्रांड, जल्द लाएगा मुड़ने वाला स्मार्टफोन
    टेक-ज्ञान15 February 2019 5:34 PM
  • कीमत तय लेकिन तारीख नहीं, जल्द भारत आएगा MOTO G7 POWER
    टेक-ज्ञान15 February 2019 5:32 PM
  • यह है दुनिया का पहला 48 MP रियर कैमरा स्मार्टफोन, ऐसे उड़ा रहा यूजर्स के होश
    टेक-ज्ञान15 February 2019 5:31 PM
  • भारत में आए नोकिया के TRUE WIRELESS ईयरफोन, कीमत उड़ा देगी होश…
    टेक-ज्ञान15 February 2019 5:30 PM

Entertainment

  • अभिनेता से निर्देशक तक हर क्षेत्र में सफर हुआ ये अभिनेता, बेहद खूबसूरत बेटियों के है पिता
    मनोरंजन15 February 2019 5:07 PM
  • टाइगर और दिशा ने चुपके से कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें…
    मनोरंजन15 February 2019 5:03 PM
  • प्रेग्नेंट हैं प्रियंका,न्यूयॉर्क फैशन वीक में दिखा बेबी बम्प!
    मनोरंजन15 February 2019 5:02 PM
  • तापसी पन्नू ने शेयर किया ‘सांड की आँख’ का पहला पोस्टर, शूटर के रूप में दिखी महिलाएं
    मनोरंजन15 February 2019 5:00 PM

Dharm

  • अगर इस समय दिख जाए मकड़ी तो समझ जाइए करोड़ो के मालिक बनने वाले हैं आप
    धर्म15 February 2019 5:22 PM
  • इस नाम के लड़कों की पत्नी होती है सबसे ज्यादा गुस्से वाली
    धर्म15 February 2019 5:21 PM
  • गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन जरूर पढ़े माँ महानंदा की यह कथा
    धर्म15 February 2019 5:19 PM
  • पौराणिक कथा: अविवाहित कुंती ने दिया था कर्ण का जन्म और बहा दिया था नदी में
    धर्म15 February 2019 5:18 PM

Uttar Pradesh

  • जल्द ही पर्यटकों को ताज के साथ मिलेगा प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार का मौका
    उत्तरप्रदेश14 February 2019 5:05 PM
  • आगरा में आफत की बारिश, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत
    उत्तरप्रदेश14 February 2019 5:03 PM
  • जैसे आज अखिलेश को रोका गया, कभी सपा सरकार ने योगी को भी इलाहाबाद में घुसने नहीं दिया था
    इलाहाबाद13 February 2019 11:30 AM
  • आसिफ़ ज़मां रिज़वी को इन्नोवेटिव एजुकेशन लीडर्स अवार्ड 2019
    उत्तरप्रदेश12 February 2019 4:57 PM
इंडियन लेटर

Advertisement

Join us at Facebook

Follow us at Twitter

Tweets by theindianletter

Copyright © 2017 Indian Letter | Designed, Developed & Promoted by Pathak IT Ventures Private Limited