आगरा – आगरा बार काउंसिल के चुनावों में इस बार महिला शक्ति ने अपना लोहा मनवाया है। 150 साल पुरानी आगरा बार की नई कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुधा शर्मा ने 14 मतों से जीत दर्ज की। यह पहला मौका है जब अध्यक्ष पद पर महिला को विजय मिली हो।
शुक्रवार को संपन्न हुए चुनावों में एडवोकेट सुधा शर्मा को 220 वोट मिले। उन्होंने आलोक शर्मा को हराया। उन्हें 206 वोट मिले। सचिव पद पर एडवोकेट आनंद शर्मा विजयी हुए।
चुनाव एल्डर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें कमेटी के अध्यक्ष जेपी गुप्ता, पंडित प्रकाश नारायण पाठक, प्रताप स्वामी मेहरा, एचएस माथुर, देवेंद्र वाजपेयी शामिल हैं। वोटिंग से पूर्व बार की आमसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व अंकेक्षक केएम गुप्ता व पुस्तकालय सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने बार का वार्षिक लेखाजोखा पेश किया।
इसके बाद 11 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कुल 478 वोटर हैं। 429 ने वोट डाले गए। शाम साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। सुधा शर्मा अध्यक्ष और आनंद शर्मा सचिव पद पर विजयी हुए।
प्रमोद कुमार शर्मा को (निर्विरोध) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह चौहान को (निर्विरोध) कोषाध्यक्ष चुना गया। बिजेन्द्र नाथ पचौरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, भुवन प्रकाश ओझा संयुक्त सचिव सामान्य, कृष्णकांत शर्मा संयुक्त सचिव सहित्य एवं क्रीडा, सुब्रत मेहरा ( निर्विरोध ) अंकेक्षक, राजभान यादव ( निर्विरोध) लाइब्रेरी सचिव चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि आगरा बार देश की सबसे प्राचीन बार में से एक है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू भी इसके सदस्य रहे।
Facebook
Twitter
Google+
RSS