आगरा – 29 जून से 7 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया है। यात्रा का संचालन करने वाले अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की विधिवत घोषणा कर दी है।
इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 13 साल से कम और 75 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को परमिट नहीं दी जाएगी। साथ ही छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला को यहां जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। यात्रियों को आवेदन के साथ अधिकृत डाक्टरों और संस्थानों से हासिल अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना होगा। इनकी जानकारी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का प्रारूप बैंक शाखाओं से मिलेगा।
पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। पंजीकरण सभी बैंक शाखाओं पर आज से शुरू हो गया है। एक यात्रा परमिट पर केवल एक यात्री ही अमरनाथ यात्रा पर जा सकेगा। बैंक शाखाओं को रूट कोटे के हिसाब से हर रोज के लिए परमिट जारी करने का कोटा दिया गया है। बुधवार को आगरा स्थिति जिला अस्पताल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपना मेडीकल कराने के लिए पहुंचे। हालांकि जेएनके बैंक में लिखित आदेश न आने की स्थिति में यात्रा परमिट बुधवार को जारी नही किये जा सके।
Facebook
Twitter
Google+
RSS